एक दशक से अधिक समय तक बड़े पर्दे पर एक सुपरहीरो की भूमिका निभाने वाले रॉबर्ट डाउनी जूनियर को कौन नहीं जानता। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में टोनी स्टार्क/आयरन मैन की भूमिका निभाने वाले रॉबर्ट दुनिया भर में लाखों दर्शकों के दिल पर राज करते हैं। उनके प्रशंसक हर जगह फैले हुए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने ऐसे ही एक प्रशंसक के लिए वह वास्तविक जीवन में भी कभी सुपरहीरो बने थे। आज रॉबर्ट के 57वें जन्मदिन के खास मौके पर हम उनके जीवन से जुड़ी एक ऐसी ही घटना आपके सामने पेश करने जा रहे हैं।
Robert Downey Jr Birthday: आयरन मैन से पहले असली 'सुपरहीरो' बन गए थे रॉबर्ट डाउनी जूनियर, सुना है यह किस्सा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा कारनामा कर रॉबर्ट ने सभी को चौंकाया
साल 2020 के रीडर्स डाइजेस्ट के एक आर्टिकल में डाना रेनहार्ड्ट ने उस लेखक की दादी और रॉबर्ट के बीच हुई एक ऐसी घटना को याद किया, जिससे आजतक सभी लोग अंजान होंगे। लेखिका ने बताया कि "वह और उनकी 80 साल की दादी कैलिफोर्निया स्थित एक गार्डन पार्टी में गए थे। इस दौरान वहां से वापस आते समय उनकी दादी फिसल गई थीं, जिसकी वजह से उनको काफी चोट भी लगी। दादी का काफी खून भी बह चुका था और यह देखकर मैं बहुत घबरा गया था लेकिन अचानक से रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने वहां आकर सबकुछ संभाल लिया और हमसे कहा डरिए नहीं सब ठीक हो जाएगा।"
फ्लर्ट करने से भी नहीं चूंके रॉबर्ट
वह आगे बताती हैं कि " रॉबर्ट ने न केवल वहां आकर दादी को उठाया बल्कि उन्होंने मंहगी क्रीम कलर की जैकेट की परवाह किए बिना मेरी दादी के घाव के चारों तरफ बांधी। उनकी क्रीम कलर की जैकेट पूरी तरह खून से सन गई थी। इसके बाद रॉबर्ट ने मेरी दादी के साथ फ्लर्ट करते हुए उनके पैरों की तारीफ भी की, जिसकी वजह से वह थोड़ा मुस्कुरा पाई थीं।"
हाथ पकड़कर किया विदा
रॉबर्ट डाउनी ने दादी को हंसाने और उनके साथ फ्लर्ट करने के बाद इस बात का पूरा ध्यान रखा कि मेरी दादी को कोई परेशानी न हो। "डाउनी दादी का हाथ पकड़कर उनके स्ट्रेचर के साथ उन्हें बाहर तक छोड़ने गए और दादी से कहा कि वह इतनी जल्दी पार्टी से वापस लौटकर उनका दिल तोड़ रही हैं। इसके बाद उन्होंने मेरी दादी को फोन करने के लिए कहा, जिससे वह दोंनो कभी साथ में डिनर करने जा सकें। उनका ऐसा बर्ताव देख लग रहा था मानों वह दोनों एक- दूसरे को वर्षों से जानते हों।"
इन फिल्मों में आएंगे नजर
रॉबर्ट डाउनी को आखिरी बार साल 2019 में आई फिल्म 'एवेंजर्स: एंड गेम' में आयरन मैन का किरदार निभाते देखा गया था। इस फिल्म से डाउनी का रोल उनकी मौत के साथ खत्म कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने एक और फ्रैंचाइजी 'डूलिटिल' में काम किया लेकिन यह सफल नहीं रही। उन्हें अगली बार निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'ओपेनहाइमर' में एक सपोर्टिंग रोल निभाते देखा जाएगा।

कमेंट
कमेंट X