वॉल्ट डिज्नी पिक्चर्स अपनी एक नई फिल्म 'मुफासा: द लायन किंग' के साथ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए तैयार है। यह एक फोटो रियलिस्टिकली एनिमेटेड फिल्म है। यह फिल्म महज अंग्रेजी भाषा में ही रिलीज नहीं हो रही है, कई भारतीय भाषाओं में भी दर्शक इस फिल्म को थिएटर में देख पाएंगे। खास बात है कि भारतीय भाषाओं में रिलीज होने वाली 'मुफासा: द लायन किंग' में शाहरुख खान, मुफासा की आवाज बने हैं, उन्होंने इस फिल्म को अपनी आवाज में डब किया है। साथ ही कई और नामी कलाकारों ने भी इस फिल्म के कई किरदारों को अपनी आवाज दी है। जानिए, विस्तार से हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में किस कलाकार ने डब की है, मुफासा के किरदार की आवाज।
Mufasa The Lion King: शाहरुख से लेकर महेश बाबू तक देंगे मुफासा को अपनी आवाज, कई भाषाओं में आ रही है फिल्म
हॉलीवुड की एनिमेटेड फिल्म 'द लायन किंग' को भारत में भी दर्शक पसंद करते हैं। जल्द ही फिल्म 'मुफासा-द लायन किंग' भी भारतीय दर्शकों को देखने को मिलेगी। खास बात है कि शाहरुख खान और महेश बाबू जैसे बड़े अभिनेता भी इस फिल्म से जुड़े हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख के दोनों बेटों ने भी दी अपनी आवाज
'मुफासा: द लायन किंग' के हिंदी वर्जन में शाहरुख खान ने तो मुफासा के किरदार को अपनी आवाज दी है। वहीं उनके बेटे आर्यन ने सिम्बा के किरदार को अपनी आवाज में डब किया है। वहीं शाहरुख के सबसे छोटे बेटे अबराम खान भी इस फिल्म का हिस्सा बने हैं, उन्होंने बेबी मुफासा की आवाज को डब किया है। शाहरुख और बेटे आर्यन, अबराम ने फिल्म 'मुफासा: द लायन किंग' के हिंदी वर्जन को डब करते हुए खूब एंज्वॉय किया है। वहीं बॉलीवुड के कई और कलाकार भी इस फिल्म में अपनी आवाज दे रहे हैं, इसमें संजय मिश्रा, पुंबा के किरदार की आवाज बने हैं, श्रेयस तलपड़े, टिमोन के किरदार को आवाज दे रहे हैं। मकरंद देशपांडे ने रफीकी और मियांग चांग ने टाका जैसे किरदारों को अपनी आवाज फिल्म में दी है।
महेश बाबू ने साझा किया ट्रेलर
'मुफासा: द लायन किंग' के तेलुगू वर्जन की अगर बात की जाए, तो इसमें मुफासा के किरदार को सुपरस्टार महेशबाबू ने अपनी आवाज दी है। अभी-अभी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म का ट्रेलर भी डाला है, जिसमें उनकी दमदार आवाज सुनाई दे रही है। फिल्म के तेलुगू वर्जन में ब्रह्मानंदम ने पुंबा, अली ने टिमन, सत्यदेव ने टाका और अयप्पा पी शर्मा ने किरोस के किरदारों को अपनी शानदार आवाज दी है।
तमिल भाषा में अर्जुन दास दे रहे हैं आवाज
'मुफासा: द लायन किंग' के हिंदी वर्जन में शाहरुख खान और तेलुगू वर्जन में महेश बाबू ने मुफासा के किरदार को अपनी आवाज दी है। फिल्म के मेकर्स ने तमिल भाषा में मुफासा की आवाज देने की जिम्मेदारी अभिनेता अर्जुन दास को दी है। तमिल भाषा की 'मुफासा: द लायन किंग' में कई और तमिल कलाकारों ने अपनी अपनी आवाज का जादू चलाया है। जैसे अशोक सेलवन ने टका, रोबो शंकर ने पुंबा के किरदार को आवाज दी है। वहीं टिमोन की आवाज सिंगम पुली की है। इस तरह से देखा जाए तो फिल्म के निर्माताओं ने बड़े-बड़े भारतीय कलाकारों को अपनी फिल्म का हिस्सा बनाया है, जिससे की भारतीय दर्शक उनकी फिल्म को ज्यादा संख्या में देख सकें।
फिल्म की कहानी है रोमांचक
इस फिल्म कहानी अनाथ शेर मुफासा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी दोस्ती युवा राजकुमार टाका से होती है और टाका के परिवार द्वारा उसे गोद ले लिया जाता है। यह जोड़ी भाइयों की तरह करीब हो जाती है। फिल्म में टिमोन और पुंबा नाम के दो किरदार भी हैं, जो अपने अलग अंदाज से हंसी मजाक का माहौल बनाते हैं। डिज्नी की यह फिल्म 'मुफासा: द लायन किंग' भारतीय सिनेमाघरों में 20 दिसंबर 2024 को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।