फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mufasa The Lion King Hindi: शाहरुख, अबराम और आर्यन धमाल मचाने को तैयार, इस दिन से शुरू हो रही एडवांस बुकिंग

Thu, 12 Dec 2024 09:09 AM IST
तनु चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Thu, 12 Dec 2024 09:09 AM IST
सार

‘मुफासा: द लॉयन किंग’ का इंतजार कर रहे बच्चों और उनके अभिवावकों के लिए खुशखबरी हैं। ये फिल्म इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। खास बात ये है कि हिंदी फिल्म दर्शकों को इसमें शाहरुख खान और उनके बेटों की आवाज सुनने को मिलेगी।

विज्ञापन
Shahrukh khan Abram khan Aryan khan voice in Mufasa The Lion King Hindi advance booking start from 15 December
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बच्चों के साथ फिल्म देखने के लिए पूरा साल इंतजार करते रहे अभिभावकों के लिए खुशखबरी है। पांच साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘द लॉयन किंग’ के पहले की कहानी लेकर आई डिज्नी की फिल्म ‘मुफासा: द लॉयन किंग’ जल्द ही आपके नजदीकी सिनेमाघरों तक पहुंच रही है। हिंदी फिल्म दर्शकों के लिए डिज्नी ने इस बार भी खास तैयारी की है और फिल्म के मुख्य किरदार मुफासा की डबिंग शाहरुख खान ने पूरी कर ली है। फिल्म में छोटे मुफासा की आवाज बने हैं शाहरुख के बेटे अबराम और सिंबा के किरदार को आवाज दे रहे हैं आर्यन खान। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने की तारीख भी तय हो गई है।
Shahrukh khan Abram khan Aryan khan voice in Mufasa The Lion King Hindi advance booking start from 15 December
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खान परिवार ने किया हिंदी डब
फिल्म ‘मुफासा: द लॉयन किंग’ पहली फिल्म है जिसके जरिये पहली बार किसी फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन के साथ अब परिवार के तीसरे खान अबराम का भी नाम जुड़ गया है। जी हां, बाप-बेटों की ये तिकड़ी फिल्म ‘द लॉयन किंग’ के पहले की कथा सुनाती इसकी प्रीक्वल ‘मुफासा: द लॉयन किंग’ के हिंदी संस्करण की डबिंग पूरी कर चुकी है। फिल्म ‘मुफासा’ का हिंदी ट्रेलर जारी हो चुका है और भारत समेत दुनिया के दूसरे देशों में भी बसे भारतीयों के बीच ये ट्रेलर खूब चाव से देखा जा रहा है।
Shahrukh khan Abram khan Aryan khan voice in Mufasa The Lion King Hindi advance booking start from 15 December
मुफासा: द लॉयन किंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस दिन रिलीज होगी 'मुसाफा'
20 दिसंबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म के लिए शाहरुख खान ने जो तमाम वीडियो शूट किए हैं, वे भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। शाहरुख खान ने अपने बचपन से लेकर कामयाबी पाने तक के सफर को बहुत कुछ 'मुफासा' जैसा ही बताया है। वह कहते हैं, “मुफासा के किरदार में और मेरे अपने जीवन में काफी कुछ समानताएं हैं। मुफासा बचपन में अपने माता-पिता खो देता है और मेरी कहानी भी कुछ कुछ ऐसी ही है क्योंकि मैंने भी बहुत कम उम्र में अपने सिर से अपने अभिभावकों का हाथ खो दिया था। मैं भी आधा अनाथ ही हूं। जिनके माता-पिता नहीं होते, वे अनाथ ही तो होते हैं।”
विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh khan Abram khan Aryan khan voice in Mufasa The Lion King Hindi advance booking start from 15 December
मुफासा: द लॉयन किंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाहरुख ने कही ये बात
यह पहली बार है जब शाहरुख और उनके दोनों बेटों ने एक साथ किसी फिल्म प्रोजेक्ट में काम किया है। शाहरुख और आर्यन इसके पहले विदेशी ब्रांड का विज्ञापन साथ में कर चुके हैं। शाहरुख की बेटी सुहाना ने नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘आर्चीज’ के साथ डेब्यू किया था और जल्द ही बाप-बेटी की ये जोड़ी सुजॉय घोष की फिल्म ‘किंग’ में एक साथ काम करने वाली है। फिल्म ‘मुफासा’ की डबिंग के बारे में शाहरुख कहते हैं, "मुफासा एक ऐसा किरदार है, जिसके पास एक अलग विरासत है। वह जंगल का राजा है और अपने बेटे सिंबा का मार्गदर्शक है। एक पिता के रूप में वह अपने बेटे के लिए सब कुछ करता है। 'मुफासा: द लायन किंग' में दर्शकों को मुफासा के बचपन से लेकर राजा बनने तक की कहानी परदे पर दिखेगी। यह मेरे लिए काफी खास है क्योंकि मेरे दोनों बेटे आर्यन और अबराम इसका हिस्सा हैं।"
विज्ञापन
Shahrukh khan Abram khan Aryan khan voice in Mufasa The Lion King Hindi advance booking start from 15 December
मुफासा: द लॉयन किंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस दिन शुरू होगी एडवांस बुकिंग
फिल्म ‘मुफासा: द लॉयन किंग’ के बारे में मिली जानकारी के अनुसार ये फिल्म भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होने जा रही है। तमिल और तेलुगु सिनेमा के चंद दिग्गज कलाकारों को इस फिल्म की डबिंग के लिए चुना गया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग 15 दिसंबर से शुरू होने जा रही है और फिल्म मेकर्स को उम्मीद है कि दुनिया भर के बच्चों की तरह भारतीय बच्चों के लिए भी सर्दियों की छुट्टियों का ये फिल्म बेहतरीन तोहफा बनेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed