{"_id":"6757fdadd5b9c478fc09e94c","slug":"stree-2-actress-shraddha-kapoor-meets-the-amazing-spiderman-andrew-garfield-red-sea-film-festival-fan-reaction-2024-12-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shraddha-Andrew: हसीना पारकर के साथ पीटकर पार्कर, श्रद्धा-एंड्रयू की वायरल फोटो को मिले ऐसे मजेदार रिएक्शंस","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Shraddha-Andrew: हसीना पारकर के साथ पीटकर पार्कर, श्रद्धा-एंड्रयू की वायरल फोटो को मिले ऐसे मजेदार रिएक्शंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:10 PM IST
सार
Shraddha-Andrew: श्रद्धा कपूर और एंड्रयू गारफील्ड की रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल इस अप्रत्याशित मुलाकात ने सोशल मीडिया तहलका मचा दिया है। दोनों सितारों को लेकर फैंस ने अपनी मजेदार और उत्साही टिप्पणियां की हैं।
साल 2024 में अब तक सितारों के कई अप्रत्याशित मुलाकातें देखने को मिली हैं। इनमें से ही एक दिलचस्प मुलाकात बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और हॉलीवुड अभिनेता एंड्रयू गारफील्ड के बीच देखने को मिली। हाल ही में दोनों सितारों को रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर एक साथ देखा गया। यह मुलाकात ऐसी थी, जिसने सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचाया।
सऊदी अरब के जेद्दा में हुए इस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर यह किसी बॉलीवुड सितारे की दूसरी बड़ी मुलाकात थी। इससे पहले रणबीर कपूर और ओलिविया वाइल्ड की भी खास मुलाकात हुई थी। श्रद्धा से मुलाकात के दौरान एंड्रयू गारफील्ड स्लेट ब्राउन सूट में काफी हैंडसम नजर आ रहे थे।
3 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : एक्स@113_Chennai
गाउन में खूबसूरत लगीं श्रद्धा
वहीं, श्रद्धा कपूर ने गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, नीले रंग का दुपट्टा उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना रहा था। श्रद्धा और एंड्रयू की मुलाकात को देखकर एक फैंस से भी रहा नहीं गया और उन्होंने सोशल मीडिया पर दिलचस्प टिप्पणियां कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : एक्स@113_Chennai
लोगों ने कीं मजेदार टिप्पणियां
एक यूजर ने लिखा, “पीटर पार्कर और हसीना पार्कर।” वहीं, एक और यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, “स्पाइडरमैन- स्पाइडरमैन तूने चुराया इस स्त्री का चैन।” एक फैन ने इस जोड़ी को लेकर अपनी उत्सुकता जताते हुए लिखा, “क्या स्पाइडरमैन अब स्त्री यूनिवर्स का हिस्सा बनेंगे?” एक यूजर ने लिखा, “उन्हें शादी कर लेनी चाहिए, वे एक बेहतरीन कपल बनेंगे।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।