{"_id":"619c809938f25c2f0673c86e","slug":"south-korean-actors-park-shin-hye-and-choi-tae-joon-to-tie-knot-next-year-couple-to-be-parents-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Korean Drama: कोरियन एक्टर चोई ताय जून के बच्चे की मां बनने वाली हैं पार्क शिन हाई, अगले साल शादी करेंगे कपल","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Korean Drama: कोरियन एक्टर चोई ताय जून के बच्चे की मां बनने वाली हैं पार्क शिन हाई, अगले साल शादी करेंगे कपल
दक्षिण कोरियन एक्टर पार्क शिन हाई और चोई ताय जून एक दूसरे को 2017 से डेट कर रहे हैं। लेकिन अब उनके फैंस के लिए बड़ी खबर है। शिन और चोई जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खबर है कि अगले वर्ष 22 जनवरी को दोनों लोग शादी कर सकते हैं। इतना ही नहीं, दोनों एक्टर्स ने यह भी घोषणा की है कि वे जल्द ही माता-पिता भी बनने वाले हैं।
2 of 5
पार्क शिन हाई और चोई ताय जून
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक्टर्स की एजेंसी सॉल्ट एंटरटेनमेंट और सैंटा क्लाउज एंटरटेनमेंट ने जानकारी दी कि शिन और चोई की शादी एक बेहद निजी कार्यक्रम के रूप में आयोजित की जाएगी, जिसमें करीबियों और परिवारवालों को आमंत्रित किया जाएगा।
3 of 5
पार्क शिन हाई और चोई ताय जून
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसके साथ ही एजेंसी ने इस बात पर भी मुहर लगाई कि पार्क शिन हाई फिलहाल गर्भवती हैं और जल्द ही चोई ताय जून के बच्चे की मां बनने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पार्क शिन हाई
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस खबर की घोषणा करते हुए दोनों ही एक्टरों ने फैंस के नाम एक पत्र लिखा है। पार्क शिन ने अपने शुरुआती करियर से लेकर अबतक के सपोर्ट के लिए फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा कि किसी और सूत्रों से पहले मैं खुद आपको बताना चाहती हूं कि मैं उस व्यक्ति के साथ दांपत्य जीवन की शुरुआत करने जा रही हूं जिसके साथ लंबे समय से प्रेम संबंध में थी। हम जल्द ही मां-बाप भी बनने वाले हैं। आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया। मुझे कुछ समय जरूर लगेगा लेकिन जल्द ही बतौर अभिनेत्री आपके सामने लौटूंगी।
विज्ञापन
5 of 5
चोई ताय जून
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं चोई ताय जून ने अपने पत्र में लिखा कि मैं किसी के साथ लंबे समय से संबंध में था। वह हर अच्छे-बुरे समय में मेरे साथ रही, लेकिन अब हम अपने प्यार को शादी के रिश्ते में बदलना चाहते हैं। इसके साथ ही मैं सभी को यह बताना चाहता हूं कि एक नए पड़ाव की तैयारियों के वक्त ही हमें खुशखबरी मिली कि हम मां-बाप बनने वाले हैं। अब मैं आप सभी को परिवार के एक जिम्मेदार सदस्य के रूप में भी नजर आउंगा। इसके साथ ही बतौर अभिनेता आपकी उम्मीदों पर भी खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।