बॉलीवुड हो या हॉलीवुड दोनों ही जगहों पर पॉप सिंगिग एक समय में काफी फेमस रहा है। हॉलीवुड में पॉप सिंगर्स का ग्रुप ABBA 80 के दशक का जाना माना ग्रुप था। इस बैंड के म्यूजिक के दीवाने हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक सभी थे। लेकिन जैसे ही बैंड शोहरत की बुलंदियों पर चढ़ा इस बैंड के सदस्यों के बीच खटास आ गई। यहीं से इस बैंड का अंत हो गया। लेकिन इस बैंड के फैंस के लिए अब एक नई खुशखबरी आई है।
35 साल बाद एक बार फिर से वापसी कर रहा है ABBA, इस साल रिलीज होगा नया गाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एबा (ABBA) 35 साल बाद एक बार फिर से वापसी कर रहा है। इस बात का खुलासा बैंड के एक मेंबर बीऑर्न उलवियस ने किया है। बीऑर्न उलवियस ने बताया कि वो लोग इस साल नया गाना रिलीज करने वाले हैं। साल 2018 में भी एगनेइता फेल्ट्सकोग, बीऑर्न उलवियस, बेनी एंडरसन और आनी फ्रिड लिंगस्टाड ने घोषणा की थी कि 'हम 35 साल बाद कुछ नया रिलीज करने जा रहे हैं।'
बैंड मेंबर्स को लगा था कि 2018 क्रिसमस तक नया गाना रिलीज कर देंगे लेकिन ऐसा हो नहीं सका। जब उनसे पूछा गया कि प्रशंसकों को कुछ नया संगीत सुनने मिल सकता है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'हां मुझे लगता है कि इस साल थोड़ा समय मिलेगा।' हालांकि ये चारों स्टेज परफॉर्मेंस के लिए साथ नहीं आएंगे।
बैंड के नए गाने का टाइटल होगा 'आई स्टिल हैव फेथ इन यू'। हालांकि इस गाने का प्रीमियर दिसंबर 2018 में बीबीसी के माध्यम से किया जा चुका है। लेकिन इसे रिलीज नहीं किया जा सका था। इसी के साथ एक गाना 'डोंट शट मी डाउन' को भी इस प्रीमियर में शामिल किया गया था।
गौरतलब है कि इस बैंड में कुल चार सदस्य थे। एगनेइता फेल्ट्सकोग और बीऑर्न उलवियस शादीशुदा थे। तो वहीं बेनी एंडरसन और आनी फ्रिड लिंगस्टाड भी शादीशुदा जोड़े थे। बैंड की शुरुआत तो सभी ने मिलकर की। शुरुआत में सब ठीक भी चल रहा था। लेकिन जैसे जैसे ये लोग शोहरत के पायदान पर पहुंचने लगे वैसे वैसे इन दोनों जोड़ों के बीच दरार आने लगी। और आखिर में तलाक हो गया। जिसके बाद ये बैंड भी टूट गया था।
पढ़ें: Kylie Minogue Birthday: 'चिगी विगी' काइली मिनॉग के नाम दर्ज हैं कई रिकॉर्ड, कैंसर को भी दी थी मात