सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

वॉर से बड़ा धमाका करेगी टर्मिनेटर: डार्क फेट, अर्नाल्ड बोले- हर फ्रेम में दिखेगी जेम्स की काबिलियत

मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 10 Oct 2019 07:02 AM IST
विज्ञापन
Terminator Dark Fate Will more action arnold schwarzenegger praise james cameron
Terminator Dark Fate - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

भारत में हॉलीवुड फिल्मों की तरफ जिस एक कलाकार ने सबसे बड़ा क्रेज पैदा किया, वह है अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर। अस्सी के दशक के नौजवानों के पहले पोस्टर बॉय रहे अर्नाल्ड इस बार बड़े परदे पर ऐसे धमाके और फुलझड़ियां लेकर लौट रहे हैं, जिसका जश्न ह़ॉलीवुड फिल्मों के दीवानों की दो पीढियां एक साथ मनाने को बेकरार हैं। सूत्र बताते हैं कि अर्नाल्ड की नई फिल्म टर्मिनेटर डार्कफेट के एक्शन सीन्स हाल ही में रिलीज हुई फिल्म वॉर से कई गुना बेहतर और भव्य तरीके से फिल्माए गए हैं।

Trending Videos
Terminator Dark Fate Will more action arnold schwarzenegger praise james cameron
Terminator: Dark Fate - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर का नाम भारत में हॉलीवुड सिनेमा का तीन दशकों से पर्याय रहा है। उनके पोस्टर घरों और व्यायामशालाओं में लगते रहे हैं और वह ऐसे पहले हीरो रहे जिनके लिए पूरी दो पीढ़ियां दीवानी रही हैं। अब अर्नाल्ड बड़े परदे पर अपनी नई फिल्म टर्मिनेटर डार्क फेट लेकर लौट रहे हैं। टर्मिनेटर सीरीज की पहली दो फिल्मों की कहानियों को इसके निर्माता इस नई फिल्म से सीधे जोड़ रहे हैं और बीच की बाकी फिल्मों से इस नई फिल्म का कोई खास कनेक्शन नहीं रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Terminator Dark Fate Will more action arnold schwarzenegger praise james cameron
Terminator: Dark Fate - फोटो : Social Media

ऑस्कर पुरस्कारों को जीतने का रिकॉर्ड बना चुके निर्माता निर्देशक जेम्स कैमरॉन की कल्पना से उपजा सुनहरे परदे का टर्मिनेटर पहला मशीनी मानव है जिसके अंदर इंसानी जज्बात उभर आते हैं। अब ये कहानी एक ऐसे रोचक मोड़ पर पहुंची है जहां इस ओरीजनल टर्मिनेटर को इस कहानी में वापस लौटना पड़ा है। साथ में सारा कोनर भी हैं। 

Terminator Dark Fate Will more action arnold schwarzenegger praise james cameron
Terminator Dark Fate - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इस बारे में चर्चा चलने पर अर्नाल्ड कहते हैं, “ये एक और टर्मिनेटर मूवी तो है लेकिन इसकी कहानी बिल्कुल अलग है। इस फिल्म के हर फ्रेम में आपको जेम्स कैमरॉन की काबिलियत दिखाई देगी। लिंडा हैमिल्टन भी साथ है तो एक तरह से ये टर्मिनेटर के पुराने दिनों में आज की वापसी है। इस बार का एक्शन भी ऐसा है कि खुद टर्मिनेटर सीरीज की फिल्मों में इससे पहले कभी नहीं देखा गया। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स भी अब तक के अनदेखे और सबसे ज्यादा हैरतअंगेज होने वाले हैं।”

विज्ञापन
Terminator Dark Fate Will more action arnold schwarzenegger praise james cameron
Terminator: Dark Fate - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

निर्माता जैम्स कैमरॉन की अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर, लिंडा हैमिल्टन और एडवर्ड फर्लान्ग स्टारर फिल्म टर्मिनेटर डार्क फेट भारत में एक नवंबर को रिलीज होने जा रही है। हिंदी सिनेमा के दर्शकों के लिए ये साल का सबसे बड़ा एक्शन एडवेंजर मानी जा रही है। हिंदी और अंग्रेजी के अलावा ये फिल्म भारत में तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलायालम में भी रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed