फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Boys Season 2 Review: सुपरहीरोज को फिर मिली लफंगों से चुनौती, ऐसा खून खराबा पहले नहीं देखा होगा

Fri, 04 Sep 2020 01:21 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Fri, 04 Sep 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
The Boys Season 2 Review by Pankaj Shukla prime video Karl Urban Jack Quaid Antony Starr
द ब्वॉयज सीजन 2 - फोटो : अमर उजाला

Web Series Review: द ब्वॉयज


कलाकार: कार्ल अर्बन, जैक क्वैड, लैड एलोंसो, कैरेन फुकुहारा, टोमर कैपॉन और अया कैश आदि।
सृजक: एरिक क्रिपके
ओटीटी: प्राइम वीडियो
रेटिंग: ***


वेब सीरीज ‘द ब्वॉयज’ का दूसरा सीजन आ चुका है। पहला सीजन आपने अगर देखा हुआ है तो जाहिर है दूसरे सीजन को लेकर आपकी उत्सुकता काफी रही होगी। और अगर पहला सीजन नहीं देखा है तो उसकी कहानी पहले जान लेते हैं। सोचिए कि अगर समाज में मौजूद सुपरहीरो सिर्फ सामाजिक भलाई के लिए अपनी विलक्षण शक्तियों का प्रयोग करने वाले सुपरहीरो भर न होते। ये किसी कंपनी के बनाए उत्पाद सरीखे होते जो तमाम दूसरे उत्पादों का प्रचार करने के लिए बनाए गए होते। और, इनके तथाकथित सामाजिक कार्यों के पीछे की असलियत का भंडाफोड़ करने के लिए सामने आ जाता इनसे प्रताड़ित लोगों का कोई जत्था। ये ही प्राइम वीडियो के ‘द ब्वॉयज’ हैं।

The Boys Season 2 Review by Pankaj Shukla prime video Karl Urban Jack Quaid Antony Starr
द ब्वॉयज सीजन 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘द ब्वॉयज’ के पहले सीजन में दिखाया गया कि कहानी में दिखने वाले सुपरहीरोज यानी द सेवेन की शक्तियां के लिए जिम्मेदार है कंपाउंड वी। ये कंपाउंड वी सुपरहीरो होमलैंडर दुनिया में तमाम लोगों को वितरित कर देता है और जिसका इस्तेमाल करके अलग अलग देशों में बन चुके हैं अलग अलग तरह के खतरनाक आतंकवादी। अब जनता फिर से द सेवेन से आस लगाए बैठी है और इनको नियंत्रित करने वाली कंपनी के साथ एक बार फिर जनता की हमदर्दी है।

The Boys Season 2 Review by Pankaj Shukla prime video Karl Urban Jack Quaid Antony Starr
द ब्वॉयज सीजन 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘द ब्वॉयज’ की कहानी दो पालों में खिंची है। दूसरे सीजन में भी ये वहीं से आगे बढ़ती है। एक तरफ है द सेवेन का रिंगलीडर होम लैंडर और दूसरी तरफ है बुचर और उसके साथी। पहले सीजन में ये खुलासा हो चुका है कि बुचर अपनी पत्नी के साथ बलात्कार का दोषी होमलैंडर को मानता है। आखिर में हुए इस खुलासे से बुचर का पूरा अभियान सामाजिक उद्देश्यों की बजाय निजी रंजिश पर आकर कमजोर तो होता दिखता है लेकिन दूसरे सीजन में इसके रचयिताओं ने ये बातें भुलाने के लिए जो किया है उसे परदे पर देखकर ही समझा जा सकता है। ये बात सही है कि ये मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स नहीं है। बजट भी उसके हिसाब से नहीं है लेकिन जो कुछ बना है, वह लोमहर्षक है। कलेजा मुंह को ले आने वाला है। कमजोर दिल के लोगों के लिए वैधानिक चेतावनी है कि ये सीरीज अपनी रिस्क पर ही देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Boys Season 2 Review by Pankaj Shukla prime video Karl Urban Jack Quaid Antony Starr
द ब्वॉयज सीजन 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पिछले सीजन में एक कम हुए द सेवेन में इस बार स्टॉर्मफ्रंट नाम के किरदार का इजाफा हुआ है, जिसे परदे पर निभा रही हैं अया कैश। कुछ कुछ मार्वेल सीरीज की फिल्मों में हुई कैप्टन मार्वेल सी एंट्री है स्टॉर्मफ्रंट की। सोशल मीडिया के शूरवीरों से भरी धरती के लिए ये किरदार बहुत ही सामयिक भी है और बदलते सामाजिक संदर्भों पर एक करारा व्यंग्य भी। वह ‘भक्तों’ की भगवान सरीखी है और उसकी बढ़ती लोकप्रियता उसके दूसरे साथियों के लिए ईर्ष्या की वजह भी बन जाती है। होमलैंडर के रोल में एंटनी स्टार फिर एक बार अपनी शख्सीयत का हर गुण अवगुण अपने पूरे शातिराना अंदाज के साथ पेश करने मे सफल रहे हैं। उनके ठीक दूसरी तरफ खड़े कार्ल अर्बन का अंदाज भी कम कातिलाना नहीं है और दोनों की ये भिड़ंत ही इस कहानी का असली आकर्षण है।

विज्ञापन
The Boys Season 2 Review by Pankaj Shukla prime video Karl Urban Jack Quaid Antony Starr
द ब्वॉयज सीजन 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘द ब्वॉयज’ में इस बार खून खराबा पहले सीजन से कहीं ज्यादा है। फिल्में बनाने की तकनीक का इस्तेमाल ऐसे ऐसे सीन गढ़ने में भी होगा किसने सोचा होगा, भला। पके हुए तरबूज या टमाटर की तरह खोपड़ियां फूटती हैं। अंदर का सब कुछ ऐसा नजर आता है कि जैसे किसी साइंस की क्लास में बिठाकर कोई हमें मानव संरचना वीभत्स तरीके से सिखाना चाह रहा है। अगर आपको ‘द ब्वॉयज’ का पहला सीजन पसंद आया था तो फिर ये सीजन आपके लिए बहुत कुछ एक्स्ट्रा लेकर आया है। इसके पहले तीन एपीसोड रिलीज हो चुके हैं। आगे हर शुक्रवार को एक नए एपीसोड का वादा है। कुल आठ एपीसोड हैं। इसे देखते हुए अपना ख्याल रखिएगा। सीरीज सिर्फ वयस्कों के लिए है तो अगर घर के बड़े वाले स्मार्ट टीवी पर इसे देखने का इरादा है तो बच्चों के सो जाने के बाद ही इसे ऑन करिए और हां अपने ब्लूटूथ ईयरफोन्स या ईयरपॉड्स लगाना मत भूलिएगा।

पढ़ें: JL50 Review: पंकज कपूर को मिस करने का समय खत्म हुआ, देखिए कमाल के कलाकार की शानदार अदाकारी, फिर से!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed