मनोरंजन जगत से अक्सर किसी ना किसी कलाकार के निधन की दुखद खबर सामने आती रहती है। हाल ही में ऐसी ही एक खबर हॉलीवुड से भी सामने आई है। दिग्गज अभिनेता जेम्स कान का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। द गॉडफादर जैसी फिल्मों से दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने वाले जेम्स कान ने बीते कई दशकों तक हॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज किया। उन्होंने अपने अभिनय ने कई वर्षों तक लोगों का मनोरंजन किया। उनका जाना ना सिर्फ हॉलावुड बल्कि पूरे मनोरंजन जगत के लिए काफी बड़ी नुकसान है।
James Caan: 'द गॉडफादर' फेम जेम्स कान का निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
मनोरंजन जगत से अक्सर किसी ना किसी कलाकार के निधन की दुखद खबर सामने आती रहती है। हाल ही में ऐसी ही एक खबर हॉलीवुड से भी सामने आई है। दिग्गज अभिनेता जेम्स कान का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिपोर्ट्स के मुताबिक जेम्स के परिवार ने अभिनेता के ट्विटर हैंडल से उनके निधन की जानकारी दी। परिवार ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि हमे बड़े ही दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि जिम्मी का 6 जुलाई की शाम निधन हो गया है। हम फैन्स और शुभचिंतकों की संवेदनाओं का सम्मान करते हैं। इस मुश्किल समय में परिवार की निजता का ध्यान रखें। जेम्स के निधन की खबर सामने आते ही पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके फैंस और इंडस्ट्री के उनके साथी अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
It is with great sadness that we inform you of the passing of Jimmy on the evening of July 6.
The family appreciates the outpouring of love and heartfelt condolences and asks that you continue to respect their privacy during this difficult time.
End of tweet
अभिनेता ने अपनी लंबे फिल्मी करियर के दौरान कई फिल्मों में काम किया। उनकी बेहतरीन फिल्मों में 'काउंटडाउन', 'द रेन पीपल', 'फनी लेडी' जैसी फिल्में शामिल है। इसके अलावा उन्होंने मिसरी, एल्फ, चोर, गाडफादर पार्ट-2 , ब्रायन्स सान्ग और द गैम्बलर जैसी फिल्मों में जबरदस्त भूमिका निभाई थी। जेम्स आखिरी बार साल 2021 में आई एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'क्वीन बीज' में नजर आए थे। अपने फिल्मी करियर के साथ ही वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। जेम्स कभी ड्रग्स तो कभी अपने गुस्से की वजह से खबरों में रहे। इसके अलावा वे चार बार शादी और तलाक भी ले चुके थे।
जेम्स कान का पूरा नाम जेम्स एडमंड कान था। वह एक अमेरिकी अभिनेता थे, जिन्हें चार गोल्डन ग्लोब, एक एमी और एक ऑस्कर सहित कई पुरस्कारों के लिए नॉमिनेट किया गया था। कैन को 1978 में हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर मोशन पिक्चर्स स्टार से भी सम्मानित किया गया था। अभिनेता के निधन बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने भी शोक जाहिर किया है। अनुपम ने ट्वीट करते हुए लिखा, जेम्स कान के निधन से गहरा दुख हुआ।कई फिल्मों में उनके अभिनय को पसंद किया है। लेकिन गॉडफादर में उनका किरदार, मेरे लिए सिनेमा जगत का हिस्सा बनने का एक कारण बन गया था। आपको शांति मिले मेरे दोस्त।
Deeply saddened by the demise of @James_Caan! Have loved his performances in so many movies. But it was his portrayal of #SonnyCorleone in ##Godfather which become one of the reasons for me to be part of cinema world! RIP my friend! 🕉🙏 #OmShanti pic.twitter.com/0dyWu74yrt