{"_id":"62c667637fe1c860a93e8d71","slug":"three-michael-jackson-songs-removed-from-streaming-services-due-to-dispute-over-vocals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Michael Jackson: स्ट्रीमिंग साइट्स से हटे माइकल जैक्सन के तीन गाने, लंबे समय से वोकल्स को लेकर था विवाद","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Michael Jackson: स्ट्रीमिंग साइट्स से हटे माइकल जैक्सन के तीन गाने, लंबे समय से वोकल्स को लेकर था विवाद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 07 Jul 2022 10:26 AM IST
सार
मशहूर पॉप सिंगर और डांसर माइकल जैक्सन अक्सर अपने गानों को लेकर चर्चा में रहते थे। कलाकार भले ही आज हमारे बीच ना हो लेकिन उनके गाने आज भी दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
माइकल जैक्सन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर पॉप सिंगर और डांसर माइकल जैक्सन अक्सर अपने गानों को लेकर चर्चा में रहते थे। कलाकार भले ही आज हमारे बीच ना हो लेकिन उनके गाने आज भी दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इसी बीच अब हाल ही में दिवंगत गायक से जुड़ी एक खबर सामने आई है। हाल ही में माइकल जैक्सन के तीन गानों को स्ट्रीमिंग साइट्स से हटा दिया गया है। माइकल के इन गानों पर लंबे समय से यह दावा किया जा रहा है कि इन्हें किसी और ने गाया है।
2 of 5
माइकल जैक्सन
- फोटो : सोर्स: michaeljackson.com
"ब्रेकिंग न्यूज", "मॉन्स्टर" और "कीप योर हेड अप" साल 2010 में एल्बम "माइकल" में तहत रिलीज किए गए थे। यह गाने माइकल के निधन के एक साल बाद जारी किए गए थे। इन गानों के रिलीज होने के बाद कुछ प्रशंसकों ने तर्क दिया था कि इन गानों के स्वर असल में अमेरिकी सत्र गायक जेसन मलाची के हैं। हालांकि, सोनी ने इन सभी दावों से इनकार किया।
रिकॉर्ड कंपनी और जैक्सन के एस्टेट ने बताया कि गानों को लेकर उठ रहे विवाद को सरल और अच्छे तरीके से निपटाने के लिए हमने इन गानों हटाने का फैसला किया था। लेकिन उन्होंने यह भी साफ किया कि गाने हटाने का इस बात से कोई लेना-देना नहीं कि हमें गानों की प्रामाणिकता पर कोई संदेह है। सोनी और जैक्सन के एस्टेट ने यह भी कहा कि एल्बम "माइकल" पर मौजूद सात अन्य ट्रैक उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
माइकल जैक्सन
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक जैक्सन ने साल 2007 में निर्माता एडवर्ड कैसियो और जेम्स पोर्टे के साथ इन गानों लिखा और रिकॉर्ड किया था। लेकिन कुछ प्रशंसकों और यहां तक कि जैक्सन परिवार के कुछ सदस्यों ने संदेह व्यक्त किया और सोनी को यह कहते हुए एक बयान जारी करने के लिए मजबूर किया गया कि उन्हें "पूर्ण विश्वास" था कि गाने में वोकल्स जैक्सन के थे।
विज्ञापन
5 of 5
माइकल जैक्सन
गौरतलब है कि 2014 में प्रशंसक वेरा सेरोवा ने कैलिफोर्निया में सोनी, जैक्सन के एस्टेट, कैसियो और पोर्टे के खिलाफ उपभोक्ताओं से झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए एक मुकदमा शुरू किया था। हालांकि, इस मामले में अदालत ने साल 2018 में सोनी और एस्टेट के पक्ष में फैसला सुनाया हुए मुकदमे को खारिज कर दिया। इसके बाद सेरोवा ने कैलिफोर्निया के सर्वोच्च न्यायालय में अपील की, लेकिन न्यायाधीशों ने इस पर कोई रुख नहीं अपनाया और यह विवाद अब भी दूर नहीं हो पाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।