{"_id":"6a50a0bb99304289270e0829","slug":"the-odyssey-tickets-resell-for-47000-fans-crazy-for-the-film-in-india-also-2026-07-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"47 हजार रुपये तक में बिक रहे 'द ओडिसी' के टिकट, फिल्म के लिए बढ़ी दीवानगी; जानें भारत में कितनी है कीमत","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
47 हजार रुपये तक में बिक रहे 'द ओडिसी' के टिकट, फिल्म के लिए बढ़ी दीवानगी; जानें भारत में कितनी है कीमत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:05 PM IST
सार
The Odyssey Ticket Price: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' जल्द ही रिलीज होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की टिकट के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। टिकटों की कीमत आसमान छू रही है।
विज्ञापन
1 of 5
द ओडिसी
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' दुनिया भर में इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म हमेशा चर्चा का विषय बनती है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती हैं। यही वजह है कि 'द ओडिसी' को लेकर काफी क्रेज है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टिकट बेचने वाले (स्केल्पर्स) पहले दिन के टिकट 500 डॉलर (लगभग 47500 रुपये) तक में बेच रहे हैं।
2 of 5
द ओडिसी
- फोटो : यूट्यूब
फिल्म के लिए दीवाने हैं फैंस
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' के लिए फैंस की दीवानगी चरम पर है। पिछले महीने जब इसके टिकट की बिक्री शुरू हुई, तो कई टिकटिंग साइट्स क्रैश हो गईं। एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक न्यूयॉर्क में एएमसी लिंकन स्क्वायर और लॉस एंजिल्स में एएमसी सिटीवॉक जैसी मशहूर जगहों पर हफ्तों तक के टिकट लगभग बिक चुके हैं। इसके बावजूद लोग इन मशहूर जगहों पर सीट पाने की कोशिश कर रहे हैं। एपी के मुताबिक ईबे पर टिकट बेचने वाले 500 डॉलर (47500 रुपये) से ज्यादा कीमत पर टिकट बेचने की कोशिश कर रहे हैं।
भारत में कितनी है टिकटों की कीमत?
भारत में, 'द ओडिसी' के आइमैक्स टिकटों की बिक्री रिलीज से एक महीने पहले ही शुरू हो गई थी। फिल्म की रिलीज में एक हफ्ता बाकी है। मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों में प्रीमियम टिकट की कीमत 3300 रुपये तक है। ज्यादातर थिएटरों में टिकट बिक चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
द ओडिसी
- फोटो : यूट्यूब
महाकाव्य पर आधारित है फिल्म
आपको बता दें कि फिल्म 'द ओडिसी' होमर की ग्रीक महाकाव्य पर आधारित है, जिसे 2500 साल से भी पहले लिखा गया था। बताया जाता है कि यह साहित्य की सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली रचनाओं में से एक पर आधारित है।
विज्ञापन
5 of 5
द ओडिसी
- फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी फिल्म?
'द ओडिसी' में मैट डेमन, इथाका के पौराणिक राजा ओडिसियस की भूमिका में हैं। यह फिल्म ट्रोजन युद्ध के बाद उनके घर लौटने की खतरनाक यात्रा को दिखाती है। फिल्म में ऐनी हैथवे, टॉम हॉलैंड, जेंडया, रॉबर्ट पैटिनसन और चार्लीज थेरॉन भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'द ओडिसी' 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।