{"_id":"5a00367b4f1c1bdb538bb413","slug":"third-day-box-office-collection-of-chris-hemsworth-thor-ragnarok-touches-27-66-crores","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'इत्तेफाक' से आगे निकली ये हॉलीवुड की मूवी, जानिए बॉक्स आफिस का कलेक्शन","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'इत्तेफाक' से आगे निकली ये हॉलीवुड की मूवी, जानिए बॉक्स आफिस का कलेक्शन
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Mon, 06 Nov 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
thor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म सीरीज 'थॉर: राग्नारोक' बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा की 'इत्तेफाक' को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रही है। फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की मानें तो इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 27.66 करोड़ का बिजनेस किया है।
thor
बात अगर फिल्म की अब तक की कमाई की करें तो फिल्म ‘थॉर रागनरॉक’ ने रिलीज के पहले ही दिन 7.77 करोड़, दूसरे दिन 9 करोड़ 43 लाख और तीसरे दिन 10 करोड़ 46 लाख की कमाई कर ली है।
#ThorRagnarok packs a THUNDEROUS total... Surpasses *lifetime biz* of first two #Thor movies in India in just 3 days...
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 6, 2017
thor
अगर इस फिल्म की कमाई की तुलना सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा की ‘इत्तेफाक’ के साथ करें तो फिल्म 'थॉर: राग्नारोक' बहुत शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस हॉलीवुड फिल्म ने साबित कर दिया है कि रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के प्रोडक्शन में बनी फिल्म इत्तेफाक को असली खतरा अजय देवगन की फिल्म गोलमाल अगेन से नहीं बल्कि ‘थॉर’ से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
thor
मार्वेल मूवी थॉर रागनरॉक एक एक्शन ड्रामा मूवी है जबकि इत्तेफाक एक मर्डर मिस्ट्री है जिसमें एक्टर अक्षय खन्ना एक कत्ल की तहकीकात करते हुए नजर आएंगे। थॉर: रैगनॉर्क' में क्रिस हैम्सवर्थ, टॉम हिडलस्टन, कैट ब्लैंचेट, जेफ गोल्डब्लम, इद्रिस एल्बा और मार्क रफलो मुख्य भूमिका में हैं।