मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की 29वीं फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ ने सिनेमाघरों में रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर दिया है। फिल्म के हिंदी संस्करण को खासतौर से उत्तर भारत में बड़ी कामयाबी मिली है। फिल्म की पहले दिन की कमाई देश में अब तक रिलीज हुई तमाम हॉलीवुड फिल्मों में पांचवें नंबर पर रही है। मार्वल की इन फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर सफलता को देखकर साफ पता लग रहा है कि दुनियाभर के साथ-साथ भारत में भी मार्वल्स के फैंस भरपूर मात्रा में हैं। क्रिस हेम्सवर्थ की फिल्म 'थॉर लव एंड थंडर' जब से सुर्खियों में आई है तभी से इस फिल्म को देखने के लिए भारतीय दर्शक बेकरार हैं। इस फिल्म में एक बार फिर दर्शकों को क्रिस हेम्सवर्थ का धमाकेदार और जबरदस्त किरदार देखने को मिल रहा है। उनके साथ-साथ इस फिल्म में नताली पोर्टमैन और कई सितारे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म को मिल रहीं सुर्खियों के बीच हम आज इसकी पूरी स्टार कास्ट के द्वारा चार्ज की गई फीस के बारे में बताने जा रहे हैं।
Thor Love And Thunder: 'थॉर' के मेकर्स ने स्टारकास्ट पर पानी की तरह बहाया पैसा, क्रिस हेम्सवर्थ को मिली इतनी फीस
थॉर (क्रिस हेम्सवर्थ)
साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'थॉर' से मार्वल सुपरहीरो की दुनिया में एंट्री लेने वाले हॉलीवुड के चर्चित अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ आज सबके दिलों पर राज करते हैं। उन्हें इस दुनिया का सबसे शक्तिशाली और फैंस का फेवरेट सुपरहीरो माना जाता है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म में एक बार फिर क्रिस हेम्सवर्थ गॉड ऑफ थंडर के रूप दिखाई दे रहे हैं। उनकी अदाकारी और फिटनेस की चर्चा जोरों पर हो रही है। इस फिल्म में थॉर के रूप में वापसी करने के लिए क्रिस ने 7 मिलियन डॉलर चार्ज किए हैं।
जेन फॉस्टर/ माइटी थॉर (नताली पोर्टमैन)
'थॉर: लव एंड थंडर' में माइटी थॉर के रूप में नजर आ रहीं नताली पोर्टमैन इस बार फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ को टक्कर देती नजर आ रही हैं। हर तरफ क्रिस से ज्यादा उनकी चर्चाएं हो रही हैं। माइटी थॉर का दमदार किरदार निभाने के लिए नताली ने करीब 1.2 मिलियन डॉलर फीस चार्ज की है।
गौर (क्रिश्चियन बेल)
मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स में इस फिल्म से एक नए विलेन गौर की एंट्री हो गई है। गौर का किरदार हॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता क्रिश्चियन बेल ने निभाया है। कंकाल जैसी बॉडी और एक खतरनाक आवाज के साथ वह भी ट्रेलर में अपनी एक अलग छाप छोड़ते हैं। फिल्म में गौर का किरदार निभाने के लिए क्रिश्चियन ने 5 मिलियन डॉलर चार्ज किए हैं।
वेलकरी (टैसा थॉम्सन)
हॉलीवुड अभिनेत्री टैसा थॉम्सन फिल्म में अपने पुराने किरदार वेलकरी के रूप में लौट रही हैं। फिल्म में वह गौर के खिलाफ, थॉर और माइटी थॉर का साथ देती नजर आएंगी। इस किरदार के लिए उन्होंने एक मिलियन डॉलर चार्ज किए हैं।
