{"_id":"630c494d4240e326f7094026","slug":"top-gun-maverick-paramount-pictures-tom-cruise-film-faces-copyright-issue-say-it-is-completely-fictional","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top Gun Maverick: कानूनी पचड़ों में फंसी टॉम क्रूज की सुपरहिट फिल्म, मेकर्स ने मुकदमे को बताया बेबुनियाद","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Top Gun Maverick: कानूनी पचड़ों में फंसी टॉम क्रूज की सुपरहिट फिल्म, मेकर्स ने मुकदमे को बताया बेबुनियाद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Mon, 29 Aug 2022 10:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
टॉप गन: मेवरिक
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलिवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज की इस साल रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'टॉप गन: मैवरिक' पिछले दिनों कानूनी पचड़ों में पड़ती नजर आई थी। दो महीने पहले आई एक रिपोर्ट में इस फिल्म के निर्माता और निर्देशकों पर कॉपीराइट का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था। पैरामाउंट के खिलाफ जून में मुकदमा दायर किया गया था। यह मुकदमा एहुद योने की पत्नी और बेटे, शोश और युवल योने ने दायर किया गया था, जिसमें दावा किया गया था कि स्टूडियो ने काम के अधिकारों को फिल्म के इस पार्ट को बनाने से पहले रिन्यु नहीं किया था।
2 of 4
'टॉप गन: मेवरिक
- फोटो : instagram
दो महीने पहले दायर किए गए इस मुकदमे पर अब 'टॉप गन: मैवरिक' के निर्माता और निर्देशकों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक रिपोर्ट के अनुसार पैरामाउंट पिक्चर्स ने एहुद योने की पत्नी और बेटे कि याचिका को खारिज करने के लिए तर्क दिया है कि, 'उसे किसी भी तरह का अधिकार हासिल करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि नॉन-फिक्शन आर्टिकल के फैक्ट्स और आईडियाज को कॉपीराइट द्वारा संरक्षित नहीं किया जा सकता है। टॉप गन: मेवरिक एक फिक्शनल फिल्म है, जिसका 1983 में छपे आर्टिकल से कोई लेना देना नहीं है।'
3 of 4
टॉप गन: मेवरिक
- फोटो : Twitter
स्टूडियो के वकीलों ने तर्क देते हुए कहा, 'इन अलग-अलग कार्यों के बीच बस इतनी सी समानता है कि टॉप गन एक वास्तविक नौसैनिक प्रशिक्षण सुविधा है... ऐसे में किसी का भी टॉप गन के काम पर अधिकार नहीं है। योने के लेख को 1986 में आई फिल्म 'टॉप गन' को बनाने के लिए आधार के रूप में इस्तेमाल किया गया था, जिसे पैरामाउंट द्वारा लाइसेंस दिया गया था। लेकिन 35 वर्षों के बाद, कॉपीराइट लॉ की मदद से लेखक अपने क्रिएशन्स को वापस पा सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
टॉप गन मेवरिक
- फोटो : social media
आपको बता दें कि साल 1986 में फिल्म 'टॉप गन' एहुद योने के एक आर्टिकल पर आधारित थी। उस समय पैरामाउंट ने इस फिल्म को बनाने के लिए उनसे अधिकार खरीदे थे। उसी आर्टिकल के मध्यनजर अब जून में योने की पत्नी और उनके बेटे ने 'टॉप गन: मैवरिक' के रिलीज होने के बाद पैरामाउंट पर कॉपीराइट उल्लंघन का केस दायर किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।