सब्सक्राइब करें

Oscar 2022: क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ने के बाद विल स्मिथ ने मांगी माफी, कहा- "जेडा की बीमारी पर मजाक को मैं सहन नहीं..."

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 29 Mar 2022 08:32 AM IST
विज्ञापन
Will Smith's Public Apology To Chris Rock Over Oscars Slap
क्रिस रॉक-विल स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह "ऑस्कर 2022" के दौरान अभिनेता विल स्मिथ ने कार्यक्रम के होस्ट क्रिस रॉक को मुक्का जड़ दिया। सोमवार को हुई इस घटना के तुरंत बाद अवॉर्ड समारोह का लाइव प्रसारण रोक दिया और विवाद खड़ा हो गया। कुछ समय बाद अकेडमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस पूरी घटना की औपचारिक समीक्षा करने का आश्वासन दिया और जांच शुरू कर दी। वहीं अब अभिनेता विल स्मिथ ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर माफी मांगी है।

Trending Videos
Will Smith's Public Apology To Chris Rock Over Oscars Slap
विल स्मिथ-जेडा पिंकेट - फोटो : insta

"किंग रिचर्ड" स्टार ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैं आपसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहता हूं, क्रिस। मैंने लाइन क्रॉस की और मैं गलत था। मैं शर्मिंदा हूं। हिंसा अपने सभी रूपों में जहरीली और विनाशकारी ही होती है। कल रात के अकादमी पुरस्कारों में मेरा व्यवहार अस्वीकार्य और अक्षम्य था। कार्यक्रमों में मजाक तो चलते रहते हैं, लेकिन मेरी पत्नी जेडा की बीमारी पर मजाक को मैं सहन नहीं कर पाया और भावनाओं में बहकर ऐसी प्रतिक्रिया दे दी।"
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Will Smith (@willsmith)

विज्ञापन
विज्ञापन
Will Smith's Public Apology To Chris Rock Over Oscars Slap
विल स्मिथ ने गुस्से में कॉमेडियन को स्टेज पर ही जड़ दिया मुक्का - फोटो : twitter-Variety

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो-
बता दें कि क्रिस रॉक और विल स्मिथ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब क्रिस रॉक शो को होस्ट कर रहे थे, तभी विल स्मिथ अपनी जगह से उठे, स्टेज पर गए और क्रिस रॉक को मुक्का मार दिया। गौरतलब है कि ऑस्कर के इतिहास ऐसा पहली बार हुआ है। वहां मौजूद हर शख्स हैरान रह गया। 

Will Smith's Public Apology To Chris Rock Over Oscars Slap
94वीं ऑस्कर अवॉर्ड - फोटो : Instagram

इन्हें मिला ऑस्कर
इस साल विल स्मिथ और जैसिका चैस्टेन को बेस्ट एक्टर्स का अकादमी पुरस्कार मिला है। जबकि 'कोडा' को बेस्ट फिल्म बेस्ट और 'द समर ऑफ सोल' को डॉक्यूमेंट्री फीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। भारतीय फिल्म 'राइटिंग विद फायर' को भी इसी श्रेणी में नामांकित किया गया था। हालांकि यह फिल्म अवॉर्ड जीतने में नाकामयाब रही। वहीं इस साल फैंस च्वाइस अवॉर्ड बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी की 'आर्मी ऑफ द डेड' को मिला। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed