ऑस्कर सिनेमा जगत का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड है। इस साल कैलिफोर्निया स्थिक लॉस एंजिलस के डाल्बी थिएटर में 94वें एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ। ऑस्जिकर 2022 में जिन फिल्मों को ऑस्कर से नवाजा गया है, उनमें से अधिकतर को आप अपने घर बैठे ही परिवार के साथ देख सकते हैं। इनमें से कुछ फिल्में नेटफ्लिक्स, तो कुछ अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध हैं। आपको बताते हैं कि कौन सी फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद है।
Oscar 2022: घर बैठे ले सकते हैं ऑस्कर जीतने वाली इन फिल्मों का आनंद, जानें कौन सी फिल्म किस ओटीटी पर है मौजूद
कोडा (Coda)
बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड इस साल अपने नाम करने वाली फिल्म 'कोडा' की कहानी, एक ऐसे परिवार की कहानी है, जो सुन नहीं सकता। इस फिल्म ने ज्यादातर सांकेतिक भाषा के माध्यम से ही दर्शकों तक अपनी बात पहुंचाते हैं। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
नो टाइम टू डाय (No Time to Die)
इस साल जेम्स बॉन्ड सीरिज की फिल्म 'नो टाइम टू डाय' ने दो ऑस्कर अपने नाम किए हैं। फिल्म को बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स और बेस्ट साउंड कैटेगिरी में अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
ड्यून (Dune)
'ड्यून' एक ऐसी फिल्म है, जिसने छह कैटेगरी में अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म को बेस्ट सिनेमैटोग्राफी, बेस्ट फिल्म एडिटिंग, बेस्ट स्कोर, बेस्ट विजुअल इफेक्ट, बेस्ट प्रोडेकशन और बेस्ट साउंड कैटेगरी में ऑस्कर मिला है। यह फिल्म अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है।
द पॉवर ऑफ द डॉग (The Power Of the Dog)
यह फिल्म 1967 में आई थॉमस सैवेज की नॉवेल पर आधारित है। इसमें दो भाइयों की कहानी को दिखाया गया है, जिनके एक दूसरे से रिलेशन बिगड़ते चले जाते हैं। इस फिल्म के लिए जेन कैम्पियन को बेस्ट डायरेक्ट का अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।