ऑस्कर के नामांकन की घोषणा करने के सात हफ्ते बाद 94वें एकेडिमी अवॉर्ड्स का पहली बार लाइव आयोजन किया गया। कोरोना महामारी के बाद एक स्टार-स्टड, ग्लैमर से भरी ऑस्कर की रेड कार्पेट ने हॉलीवुड को दुनिया के बेहतरीन सिनेमा को सेलेब्रेट करने का मौका दिया। इस साल कैलिफोर्निया स्थिक लॉस एंजिलस के डाल्बी थिएटर में अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ। इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार की ओर से लाइव-स्ट्रीम किया गया था, जिसकी मेजबानी वांडा साइक्स, एमी शूमर और रेजिना हॉल ने की थी। इस दौरान पांच ऐसी फिल्मों को छह कैटेगरी में ऑस्कर से नवाजा गया, जिन्हें आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं इन फिल्मों पर...
Oscar 2022: डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद हैं इस साल ऑस्कर जीतने वाली ये पांच फिल्में, आखिरी वाली तो पूरे परिवार के साथ जरूर देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आइज ऑफ टैमी फेय (Eyes Of Tammy Faye)
ये फिल्म 1970 और 80 के दशक में टीनी प्रेसेंटर टैमी फेय के जीवन में आए उतार चढ़ाव को दिखाती है। इस फिल्म के लिए जेसिका चैस्टेन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। इसके साथ ही फिल्म ने बेस्ट हेयर स्टाइल और मेकअप की श्रेणी में भी अवॉर्ड जीता है।
वेस्ट साइड स्टोरी (West Side Story)
'वेस्ट साइड स्टोरी' के लिए एरियाना देबोस को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म की कहानी दो टीनएजर स्ट्रीट गैंग के बीच की दुश्मनी पर आधारित है। ये गैंग अपने वर्चस्व के लिए लड़ाई करते हैं।
क्रुएला (Cruella)
इस फिल्म के लिए जेनी बेवन को बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइन का अवॉर्ड मिला है। क्रुएला एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो कुख्यात फैशनेबल खलनायकों में से एक, प्रसिद्ध क्रूला डी विल के विद्रोही शुरुआती दिनों के बारे में है।
समर ऑफ सोल (Summer Of Soul)
'समर ऑफ सोल' एक डॉक्यूमेंट्री है, जो म्यूजिक पर आधारित है। इसमें 1969 के हार्लेम कल्चरल फेस्टिवल को दिखाया गया है। फिल्म ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री (फीचर) का अवॉर्ड अपने नाम किया है।