Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Hollywood
›
Oscar 2022: the Academy reacts on Will Smith slapping Chris Rock during oscar event says The Academy does not condone violence of any form
{"_id":"6241a1eb07878f179230af51","slug":"oscar-2022-the-academy-reacts-on-will-smith-slapping-chris-rock-during-oscar-event-says-the-academy-does-not-condone-violence-of-any-form","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Oscars 2022: विल स्मिथ के क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने पर अकेडमी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेंगे","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Oscars 2022: विल स्मिथ के क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने पर अकेडमी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेंगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Mon, 28 Mar 2022 05:24 PM IST
सार
मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक ऑस्कर अवॉर्ड्स का सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में इस समारोह के प्रसारण के साथ ही लोगों का इंतजार भी खत्म हो गया।
विज्ञापन
1 of 5
क्रिस रॉक-विल स्मिथ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक ऑस्कर अवॉर्ड्स का सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में इस समारोह के प्रसारण के साथ ही लोगों का इंतजार भी खत्म हो गया। लेकिन 94वें अकेडमी अवॉर्ड्स के दौरान लोगों को कुछ ऐसा भी देखने को मिला जिसने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरी। दरअसल, समारोह के लाइव प्रसारण के दौरान कार्यक्रम को होस्ट कर रहे क्रिस रॉक को अभिनेता विल स्मिथ ने थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद समारोह का लाइव प्रसारण कुछ देर के लिए रोक दिया गया।
2 of 5
विल स्मिथ ने गुस्से में कॉमेडियन को स्टेज पर ही जड़ दिया मुक्का
- फोटो : twitter
प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह के दौरान हुई इस घटना पर अब अकेडमी की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। अकेडमी ने इस सिलसिले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक बयान जारी किया है। अपने इस बयान ने उन्होंने कहा कि अकेडमी की तरफ से ऐसी किसी भी तरह की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम यहां 94वें अकेडमी अवॉर्ड का जश्न मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। यहां विजेता अपने इन खूबसूरत लम्हों को जीना चाहते हैं।’
दरअसल, 94वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान कॉमेडियन क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी जाडा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन को लेकर मजाक किया था। हंसी- मजाक से शुरू हुआ यह मामला धीरे- धीरे काफी गंभीर हो गया और स्मिथ ने स्टेज पर जाकर ही क्रिस को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया। इतना ही इस घटना के बाद से ही विल स्मिथ टॉप ट्रेंड में शामिल हो गए। इंटरनेट पर कोई उन्हें ट्रोल करता नजर आया तो कोई इसके लिए क्रिस रॉक को जिम्मेदार ठहराता दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विल स्मिथ ने गुस्से में कॉमेडियन को स्टेज पर ही जड़ दिया मुक्का
- फोटो : twitter-Variety
यह मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। क्रिस को थप्पड़ मारने के बाद स्मिथ वापस ने कॉमेडियन को गालियां देते भी नजर आए। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी का नाम कभी भी अपनी जुबान पर दोबारा मत लाना। हालांकि, बाद में क्रिस ने माफी मांगते हुए कहा कि वह ऐसा कभी नहीं करेंगे। इस घटनाक्रम के बाद ही विल स्मिथ को किंग रिचर्ड फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड भी मिला। लेकिन विल की इस हरकत के बाद सबके मन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या उनसे यह अवॉर्ड वापस ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म कोडा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस साल मिले पुरस्कारों के बारे में बात करें तो विल स्मिथ और जैसिका चैस्टेन को बेस्ट एक्टर्स का अकादमी पुरस्कार मिला है। जबकि 'कोडा' को बेस्ट फिल्म के लिए ऑस्कर से सम्मानित किया गया है। बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर की कैटेगरी में द समर ऑफ सोल को ऑस्कर मिला है। भारतीय फिल्म राइटिंग विद फायर को भी इस श्रेणी में नामांकित किया गया था। हालांकि यह फिल्म अवॉर्ड जीतने में नाकामयाब रही। हुमा कुरैशी की 'आर्मी ऑफ द डेड' को मिला फैंस च्वाइस अवॉर्ड मिला। इस साल जेन कैंपियन की फिल्म द पावर ऑफ द डॉग को सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिले। ड्यूक फिल्म को सबसे ज्यादा 6 ऑस्कर मिले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।