फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Will Smith Net Worth: अरबों के मालिक हैं विल स्मिथ, इनके घर के सामने फेल है 7 स्टार होटल, लाखों के पहनते हैं जूते

Mon, 28 Mar 2022 02:17 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 28 Mar 2022 02:17 PM IST
विज्ञापन
oscars 2022 know about superstar will smith net worth
विल स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

विल स्मिथ एक सफल अभिनेता, फिल्म निर्माता और रैपर हैं। इनका नाम दुनिया की सबसे फेमस और लोकप्रिय हस्तियों में लिया जाता हैं। फिल्मों में विल स्मिथ का अभिनय बेजोड़ है। हाल ही में संपन्न हुए 94वें अकेडमी अवॉर्ड में विल स्मिथ को बेस्ट एक्टर का ऑस्कर पुरस्कार मिला है। विल मात्र 18 साल की उम्र में अपने एक एल्बम की वजह से करोड़पति बन गए थे। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि विल स्मिथ के पास कितनी संपत्ति के मालिक है और कैसी जिंदगी जीते हैं। 

oscars 2022 know about superstar will smith net worth
विल स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

अरबों की संपत्ति के मालिक हैं विल
रिपोर्ट्स के मुताबिक विल स्मिथ की कुल संपत्ति 350 मिलियन डॉलर (करीब 27 अरब) है। फिल्मों, निवेश और विज्ञापनों के जरिए स्मिथ हर साल करीब 40 मिलियन डॉलर तो कमा ही लेते हैं। कभी-कभी वह साल में 40 मिलियन डॉलर तक भी कमाई कर लेते हैं। जून 2019 और 2020 के बीच विल स्मिथ ने सिर्फ फिल्मों के जरिए करीब 45 मिलियन डॉलर की कमाई की थी।

oscars 2022 know about superstar will smith net worth
विल स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया से भी कमाते हैं करोड़ों
2000 के दशक में अपने करियर के चरम पर विल ने हर फिल्म से करीब 20 से 30 मिलियन डॉलर तक की कमाई की थी। साल 2017 में उन्होंने सिर्फ नेटफ्लिक्स पर अपनी फिल्म ब्राइट के लिए 20 मिलियन डॉलर और इसके सीक्वल के लिए करीब 35 मिलियन डॉलर मिले थे। विल सोशल मीडिया पर भी सुपरस्टार हैं। अब तक इंस्टाग्राम पर उनके 45 मिलियन से ज्यादा, यूट्यूब पर 8 मिलियन से ज्यादा फॉलेवर्स हैं। सोशल मीडिया के जरिए भी विल की खूब कमाई हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
oscars 2022 know about superstar will smith net worth
विल स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

इनके घर के सामने फेल है 7 स्टार होटल
1999 में विल और जैडा ने कैलिफोर्निया के मालिबू और कैलाबास के बीच पहाड़ियों में 100 एकड़ की शानदार प्रॉपर्टी 7.5 मिलियन डॉलर में खरीदी थी। साल 2000 में उन्होंने 20,000 स्क्वायर फुट का घर, कई गेस्ट हाउस, एक निजी झील, अस्तबल, टेनिस कोर्ट और बहुत कुछ खरीदा। उन्होंने 2015 में 10 मिलियन डॉलर में मल्टी-होम प्रॉपर्टी खरीदी। विल के घर में दुनिया की हर सुख सुविधा मौजूद है।

विज्ञापन
oscars 2022 know about superstar will smith net worth
विल स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

लाखों के पहनते हैं जूते
सितंबर 2021 में विल और जैडा ने कैलिफोर्निया के हिडन हिल्स में 10,400 वर्ग फुट के घर के लिए 11 मिलियन डॉलर से अधिक खर्च किए हैं। कुल मिलाकर, स्मिथ के पास दुनिया भर में कम से कम 100 मिलियन डॉलर की अचल संपत्ति है। विल के पास लग्जरी जूतों का भी कलेक्शन है जिसकी कीमत लाखों में है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed