फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oscar 2022: बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीतने वाले विल स्मिथ ने 1997 में की थी लव मैरिज, पत्नी जेडा पिंकेट के किसी और से अफेयर की भी उड़ी थी अफवाह

Mon, 28 Mar 2022 02:05 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 28 Mar 2022 02:05 PM IST
विज्ञापन
oscar 2022 best actor award winner will smith and her wife jada pinkett smith facts and controversy
ऑस्कर विजेता विल स्मिथ और पत्नि जेडा पिंकेट - फोटो : सोशल मीडिया

94 वें अकादमी पुरस्कार समारोह का समापन हो चुका है, लेकिन सोशल मीडिया पर अब भी बज़ बना हुआ है। ऑस्कर 2022 में कई कलाकारों और फिल्मों ने अपनी श्रेणी के हिसाब से पुरस्कारों को अपने नाम किया। हालांकि बेस्ट एक्टर कैटेगरी में ऑस्कर जीतने वाले हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे। भरे समारोह के बीच विल स्मिथ ने अचानक स्टेज पर जाकर शो को होस्ट कर रहे कॉमेडियन क्रिस रॉक को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया जिसके बाद से वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि क्रिस रॉक द्वारा स्मिथ की पत्नी के बालों पर टिप्पणी करना अभिनेता को अच्छा नहीं लगा और की उन्होंने गुस्से में आकर अपना नियंत्रण खो दिया और स्टेज पर जाकर क्रिस रॉक को थप्पड़ मार दिया। हालांकि इसके लिए बाद में उन्होंने माफी भी मांगी। विल और जेडा ने साल 1997 में शादी की थी और दोनों की लाइफ एक बार कॉन्ट्रोवर्सी में भी आ गई थी। जानिए कैसे हुई दोनों की मुलाकात और कैसी रही उनकी पर्सनल लाइफ की जर्नी।

oscar 2022 best actor award winner will smith and her wife jada pinkett smith facts and controversy
विल स्मिथ - फोटो : insta

बेल-एयर के सेट पर हुई थी दोनों की मुलाकात-
 एक्टर, रैपर और फिल्म निर्माता विल स्मिथ की प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ भी दिलचस्प रही है। जे़डा पिंकेट और विल की मुलाकात 90 के दशक में 'द फ्रेश प्रिंस ऑफ बेल एयर' शो के सेट पर हुई थी। इस शो के लिए ज़ेडा ने स्मिथ की प्रेमिका के रोल के लिए ऑडिशन दिया था, हालांकि उन्हें ये भूमिका नहीं मिली थी क्योंकि रोल काफी छोटा था, लेकिन यहीं से दोनों की मुलाकात शुरु हुई थी।

oscar 2022 best actor award winner will smith and her wife jada pinkett smith facts and controversy
जेडा पिंकेट-विल स्मिथ - फोटो : social media

पहले से शादी शुदा थे विल स्मिथ-
विल स्मिथ की पहली शादी शेरी ज़म्पिनो (sheree Zampino) से हुई थी और दोनों का एक बेटा भी हुआ, हालांकि साल 1995 में दोनों अलग हो गए थे और इसके बाद 'स्मिथ ने पिंकेट से शादी के लिए प्रस्ताव रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
oscar 2022 best actor award winner will smith and her wife jada pinkett smith facts and controversy
विल स्मिथ-जेडा पिंकेट - फोटो : insta

दो साल डेट करने के बाद की शादी-
जेडा पिंकेट और विल स्मिथ एक दूसरे को दो सालों तक डेट करने के बाद साल 1997 में नए साल की पूर्व संध्या पर एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए और खुशी के साथ नए साल का स्वागत किया। दोनों के दो बच्चे भी हैं, बेटा जेडन और बेटी विलो। जेडन स्मिथ को फिल्म कराटे किड में हम चाइल्ड आर्टिस्ट के लीड रोल निभाते हुए भी देख चुके हैं।

विज्ञापन
oscar 2022 best actor award winner will smith and her wife jada pinkett smith facts and controversy
विल स्मिथ-जेडा पिंकेट - फोटो : insta

शादी के समय प्रेग्नेंट थीं जेडा पिंकेट-
जब स्मिथ और जेडा ने शादी की थी तो बताया जाता है कि वह प्रेग्नेंट थीं और साल 1998 जुलाई में उन्होंने अपने बेटे जेडन स्मिथ को जन्म दिया। इसके बाद साल 2000 में कपल ने बेट विलो स्मिथ का स्वागत किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed