सिनेमा जगत के सबसे बड़े अवॉर्ड ऑस्कर का आयोजन लॉस एंजेलिस में हुआ। इस सेरेमनी में दुनिया के तमाम मशहूर फिल्मी हस्तियों ने शिरकत की। 94वें अकेडमी अवॉर्ड में कई कैटेगरी में अवॉर्ड्स दिए गए। इस दौरान विल स्मिथ को बेस्ट एक्टर का अकेडमी पुरस्कार मिला है, लेकिन क्या आपको पता है कि विल स्मिथ ने बहुत कम उम्र में ही काम करना शुरु कर दिया था और वह टीनएज में ही करोड़पति बन गए थे। तो आइये जानते हैं कि विल स्मिथ कैसे टीनएज में ही इतने हिट हुए।
Will Smith: 18 साल की उम्र में ही करोड़पति बन गए थे विल स्मिथ, करण जौहर की फिल्म में भी आ चुके हैं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिलाडेल्फिया पेन्सिलवेनिया में 25 सितंबर 1968 को जन्मे विल स्मिथ का शुरु से ही पढ़ाई में मन नहीं लगता था। इसलिए उन्होंने पढ़ाई बंद करके मात्र 12 साल की उम्र से ही रैप गाना शुरु कर दिया था। कुछ समय के बाद स्मिथ जेफरी एलन टाउन्स से मिले और दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। दोनों ने 1986 में अपना पहला गाना 'गर्ल्स ऐंट नथिंग' रिलीज किया जो कि जबरदस्त हिट हुआ।
इसके बाद 1987 में मात्र 18 साल की उम्र में स्मिथ ने 'रॉक द हाउस' नाम से एक एल्बम लांच किया। स्मिथ का ये एल्बम इतना हिट हुआ कि वह रातोंरात करोड़पति बन गए। इसके बाद उन्होंने कई हिट गाने गाए। कम उम्र में ही इतना नाम कमाने के बाद उन्होंने बहुत सी टीवी सीरीज में भी काम किया। धीरे-धीरे छोटे पर्दे पर रोल करने के बाद स्मिथ को बड़े पर्दे पर भी ऑफर मिलने लगे।
विल स्मिथ ने 1995 में बड़े बजट की फिल्म 'बैड बॉयज' की। ये फिल्म भी जबरदस्त हिट रही। 2001 में स्मिथ को बायोपिक अली के लिए अकेडमी अवार्ड में नॉमिनेट किया गया। जिसके बाद 2006 में स्मिथ को बेस्ट एक्टर की कैटेगरी के लिए दोबारा नॉमिनेट किया गया। इसके बाद से तो स्मिथ के करियर को पंख लग गए। अकेडमी अवार्ड के लिए दो बार नॉमिनेट होने के बाद स्मिथ ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं।
इस समय विल स्मिथ हॉलीवुड के जाने-माने सुपरस्टार हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्ट और प्रोड्यूसर करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 में भी काम किया है। इस फिल्म में उनका बहुत छोटा सा रोल है और वह फिल्म के एक गाने में सिर्फ कुछ मिनट के लिए दिखाई दिए थे।
When WILL SMITH dances to #radha #soty #soty2 !!! Check it out!!!! @iTIGERSHROFF #tarasutaria #ananyapandey #adityaseal @punitdmalhotra pic.twitter.com/mZ1O6Qvr1R