फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oscar 2022: फिल्म ‘कोडा’ को मिला ऑस्कर में स्टैंडिंग ओवेशन, जानें ऐसा क्या है मूवी में खास?

Mon, 28 Mar 2022 12:15 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 28 Mar 2022 12:15 PM IST
विज्ञापन
Oscar 2022 best film award coda a tender movie about communication know about its facts
फिल्म कोडा - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्कर फिल्मी दुनिया का एक ऐसा अवार्ड शो है, जिसका इंतजार सिनेप्रेमी के साथ-साथ दुनिया भर के सेलेब्स भी करते हैं। इस साल ऑस्कर पुरस्कार कैलिफोर्निया स्थिक लॉस एंजिलस के डाल्बी थिएटर में आयोजित किया गया। विल स्मिथ ने बेस्ट एक्टर्स का अवॉर्ड अपने नाम किया और जैसिका ब्रेस्टन बेस्ट एक्ट्रेस रहीं। लेकिन ऑस्कर 2022 में फिल्म 'कोडा' ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 'कोडा' को बेस्ट फिल्म के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। खास बात ये है कि फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन तक मिली है। आइए आपको इस फिल्म के बारे में बताते हैं। 

Oscar 2022 best film award coda a tender movie about communication know about its facts
फिल्म कोडा - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है फिल्म में खास
साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'कोडा' एक ऐसे परिवार की कहानी है, जिसमें लोग सुन नहीं सकते हैं। इस फिल्म ने लोगों का दिल छू लिया था। ये फिल्म फ्रांसीसी फीचर फिल्म ‘ला फैमिले बेलियर’ की रीमेक है। सियान हेडर के निर्दशन में बनी इस फिल्म में ज्यादातर सीन्स एएसएल (सांकेतिक भाषा) के माध्यम से दर्शकों तक अपनी बात पहुंचाते हैं।

 
Oscar 2022 best film award coda a tender movie about communication know about its facts
फिल्म कोडा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की कहानी
फिल्म में चार सदस्यों का एक परिवार दिखाया गया है, जिसमें माता-पिता और दो भाई-बहन है। यह परिवार मछलियों का पालन करके अपना घर चलाता है। इस परिवार के चार लोगों में से तीन बधिर होते हैं। लेकिन परिवार की एक सदस्य रुथ इन सबसे अलग है। वह सुन सकती है और बोल भी सकती है। ऐसे में वह अपने परिवार और दुनिया वालोंं के बीच बात करना का एक जरूरी माध्यम बन जाती है। रुथ के जरिए ही परिवार का मछली का काम चलता है। हालांकि, उसे म्यूजिक में काफी रुचि होती है। इसी बीच रुथ एक म्यूजिक टीचर से मिलती है और वह टीचर रुथ की एक नई दुनिया से मुलाकात करवाता है। रुथ म्यूजिक की दुनिया में आगे तक जाती है। हालांकि, रुथ का परिवार उसका गाना नहीं सुन पाता।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Oscar 2022 best film award coda a tender movie about communication know about its facts
फिल्म कोडा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की स्टार कास्ट
इस फिल्म का निर्देशन सियान हेडर ने किया है। फिल्म में रुथ का किरदार अभिनेत्री एमिलिया जोन्स ने निभाया है। वहीं, ट्रॉय कोटसर ने 'कोडा' में फ्रैंक रोसी का किरदार निभाया है। इसके अलावा, फिल्म में डेनियल दुरंत, यूजेनियो डेर्बेज़, मार्ली मैटलिन, फेरडिया वॉल्श-पीलो जैसे कलाकार नजर आए हैं। इस फिल्म में तमाम कलाकारों ने अपने किरदार में जान फूंक देने का काम किया है। फैंस ने तमाम किरदारों को फिल्म में पसंद किया था।  

विज्ञापन
Oscar 2022 best film award coda a tender movie about communication know about its facts
ट्रॉय कोटसर - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रॉय कोटसर ने ऑस्कर में जीता बेस्ट सपोर्टिंग रोल
इस साल के ऑस्कर अवॉर्ड्स के मंच से बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर में अभिनेता ट्रॉय कोटसर के नाम की घोषणा हुआ। अभिनेता को बेस्ट सपोर्टिंग रोल का अवार्ड मिला। जब स्टेज पर ट्रॉय अपना अवार्ड लेने पहुंचे, तो थियेटर तालियों की आवाज से गूंज उठा। ट्रॉय ने फिल्म मे ंएक मूक बधिर की भूमिका निभाई है और वह असल जिंदगी में भी इस चीज को अच्छी तरह महसूस करते हैं। ऑस्कर जीतने के बाद उन्होंने इशारों में कहा, इस सफर में यहां तक पहुंचना शानदार है। ये किसी चमत्कार से कम नहीं है और मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं यहां हूं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed