फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oscar 2022: भारतीय फिल्ममेकर्स की फिल्म ऑस्कर से चूकी, जानिए विनर डॉक्यूमेंट्री की कहानी सिर्फ पांच स्लाइड्स में

Mon, 28 Mar 2022 11:25 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 28 Mar 2022 11:25 AM IST
विज्ञापन
oscars 2022 award indian documentary film writing with fire out, konw the story winner film summer of soul
समर ऑफ सोल - फोटो : insta-summerofsoulmovie

94 वें अकादमी अवार्ड में कई सिने कलाकारों को श्रेणियों के अनुसार पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। भारतीय फिल्म 'राइटिंग विद फायर' को भी बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म में नामांकित किया गया था, हालांकि यह भारतीय फिल्म अवॉर्ड जीतने में नाकामयाब रही। इस फिल्म को फिल्म मेकर रिंटू थॉमस और सुष्मिता घोष ने बनाया है। हालांकि यह फिल्म ऑस्कर अवार्ड से चूक गई है और फिल्म 'द समर ऑफ सोल' को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर श्रेणी में ऑस्कर से पुरस्कृत किया गया है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म 'द समर ऑफ सोल' कहानी में क्या है ऐसा खास जो बनी ऑस्कर विनर।

oscars 2022 award indian documentary film writing with fire out, konw the story winner film summer of soul
समर ऑफ सोल - फोटो : insta-summerofsoulmovie

हार्लेम कल्चर फेस्टिवल की दिखाती है 'समर ऑफ सोल'
ऑस्कर 2022 में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री श्रेणी में पुरस्कार जीतने वाली "समर ऑफ़ सोल" क्वेस्टलोव थॉम्पसन द्वारा निर्देशित एक अमेरिकी कॉन्सर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म है जो मूल रूप से 1969 हारेलम कल्चरल फेस्टिवल के बारे में बताती है। जो हार्लेम में माउंट मॉरिस पार्क में आयोजित किया गया था और पूरे छह सप्ताह तक चला था। इस फेस्टिवल के बारे में फिल्म बनने की जो कहानी है वह भी काफी दिलचस्प है। ये फिल्म न सिर्फ एक कहानी है, बल्कि यह एक पूरी संस्कृति, खूबसूरती, और खुशी के महोत्सव को दिखाती है। 

oscars 2022 award indian documentary film writing with fire out, konw the story winner film summer of soul
समर ऑफ सोल - फोटो : insta-summerofsoulmovie

छिपा दिए गए थे रिकॉर्ड किए गए टेप-
हार्लेम कल्चर फेस्टिवल के आयोजक और होस्ट टोनी लॉरेंस के अनुरोध करने पर टेलीविजन निर्माता हैल टुलचिन ने 1969 के हार्लेम सांस्कृतिक महोत्सव के लगभग चालीस घंटे के फुटेज को वीडियो टेप पर रिकॉर्ड किया गया था। जिसका कुछ हिस्सा टीवी पर प्रसारित किया गया था।। हालांकि कहा जाता है कि इन वीडियो टेप को तहखाने में छिपाकर रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
oscars 2022 award indian documentary film writing with fire out, konw the story winner film summer of soul
समर ऑफ सोल - फोटो : insta-summerofsoulmovie

50 सालों के तक सामने नहीं आये थे फेस्टिवल के फुटेज-
हार्लेम फेस्टिवल के वीडियो फुटेज के बारे में बताया जाता है कि यह तकरीबन 50 सालों तक अप्रकाशित ही रहे और साल 2004 में एक फिल्म आर्काइव जो लॉरो ने फुटेज को खोज निकाला और टुलचिन से संपर्क किया, कि वह इस पर एक फिल्म बनाना चाहते हैं। इसके बाद फिल्म के राइट्स लिए गए और थॉम्सन के निर्देशन में इसे बनाया गया।

विज्ञापन
oscars 2022 award indian documentary film writing with fire out, konw the story winner film summer of soul
समर ऑफ सोल - फोटो : insta-summerofsoulmovie

ऑस्कर से पहले भी फिल्म ने जीते हैं अवार्ड-
थॉम्पसन द्वारा निर्देशित फिल्म 'समर ऑफ सोल' में जॉन लिंडसे, डेविड रफिन, स्लाय स्टोन, स्टीवी वंडर, टोनी लारेन्स, लिन मैनुअल मिरांडा, क्रिस रॉक, मालिस स्पेल्स, ग्लैडीस नाइट जैसे कलाकार हैं। इससे पहले इस फिल्म में वर्ल्ड प्रीमियर में ग्रैंड जूरी पुरस्कार और ऑडियंस अवार्ड जाता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed