सब्सक्राइब करें

Cannes 2025: भारत की इन एक्ट्रेसेस ने कान 2025 में डेब्यू से बटोरीं सुर्खियां, एक ने पहना मोदी जी वाला नेकलेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 21 May 2025 12:04 PM IST
सार

Indian Actresses Debut At Cannes 2025: कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में कई अभिनेत्रियों ने अपना शानदार डेब्यू किया है। इस लिस्ट में कौन-कौन सी एक्ट्रेसेस शामिल हैं, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
- Indian Actresses who debuted at cannes film festival 2025 Janhvi Kapoor mouni roy nitanshi gorl ruchi gurjar
रुचि गुज्जर, नितांशी गोयल, जाह्नवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम- @ruchigujjarofficial @nitanshigoelofficial @janhvikapoor

कान फिल्म फेस्टिवल में भारत की तरफ से अब तक कई हस्तियों ने मौजूदी दर्ज कराई और अपने लुक से सभी को दीवाना बना दिया है। इस लिस्ट में कई नाम ऐसे भी हैं जो पहली बार कान के रेड कार्पेट पर नजर आए और अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिए। चलिए आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं जिन्होंने अपने डेब्यू में ही सुर्खियां बटोर लीं।



जाह्नवी कपूर 
78वें कान फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपनी मां श्रीदेवी की याद दिला दी। जान्हवी ने भी कान में अपना शानदार डेब्यू किया। उनके आउटफिट को रिया कपूर ने स्टाइल किया था। उन्होंने अपने स्लीक बन से जुड़ी एक दुपट्टे जैसी ड्रेप के साथ ड्रेस को और भी खूबसूरत बना दिया। आउटफिट के सरफेस को हाथ से तैयार की गई तकनीक से तैयार किया गया था। जिसने इसके लुक को और भी बेहतर बनाया। वहीं एक सिग्नेचर टीटी ड्रेप ने जान्हली के लुक में चार चांद लगा दिए।

- Indian Actresses who debuted at cannes film festival 2025 Janhvi Kapoor mouni roy nitanshi gorl ruchi gurjar
नितांशी गोयल - फोटो : इंस्टाग्राम- @nitanshigoelofficial

नितांशी गोयल
78वें कान फिल्म फेस्टिवल में ‘लापता लेडीज’ फेम एक्ट्रेस नितांशी गोयल भी रेड कार्पेट पर नजर आईं। इतना ही नहीं नितांशी सिर्फ 17 साल की उम्र में कान के रेड कार्पेट पर उतरने वाली पहली बॉलीवुड अभिनेत्री भी बन गईं। नितांशी गोयल कान में फिल्म डोजियर 137 की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची थीं। कान के अपने डेब्यू में नितांशी मोनिका और करिश्मा के डिजाइन किए हुए ब्लैक कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आईं। जिसमें भारी गोल्डन एम्ब्रॉइडरी थी। कान के लिए उन्हें श्रे और ऊर्जा ने स्टाइल किया था।

- Indian Actresses who debuted at cannes film festival 2025 Janhvi Kapoor mouni roy nitanshi gorl ruchi gurjar
अनुष्का सेन - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का सेन 
अभिनेत्री अनुष्का सेन ने भी 22 साल की उम्र में 78वें कान फिल्म फेस्टिवल में अपना शानदार डेब्यू किया। पहली बार कान की रेड कार्पेट पर उतरीं अनुष्का सेन ने अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। अनुष्का कान के रेड कार्पेट पर पर्पल कलर के फ्लोरल गाउन में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने कानों में बड़े-बड़े इयर रिंग्स भी पहने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
- Indian Actresses who debuted at cannes film festival 2025 Janhvi Kapoor mouni roy nitanshi gorl ruchi gurjar
मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम-@imouniroy

मौनी रॉय 
एक्ट्रेस मौनी रॉय भी कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने वालीं अभिनेत्रियों में लिस्ट में शामिल हो गईं। ब्लैक ड्रेस में मौनी रॉय काफी खूबसूरत नजर आईं। मौनी ने अपने बालों को पिछे लेकर छोटा सा बन बनाया हुआ था। साथ में गले में एक नेकलेस पहनकर अपने लुक को कंप्लीट किया।

विज्ञापन
- Indian Actresses who debuted at cannes film festival 2025 Janhvi Kapoor mouni roy nitanshi gorl ruchi gurjar
शालिनी पासी - फोटो : इंस्टाग्राम@shalini.passi

शालिनी पासी
कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में में शालिनी पासी ने भी रेड कार्पेट पर डेब्यू करते हुए अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा। फेबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स से मशहूर हुईं शालिनी ने मल्टीकलर गाउन में जलपरी जैसा लुक अपनाया।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed