Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Jackky Bhagnani 39th Birthday party actor pics with rakul preet singh aayush sharma Nushrratt Bharuccha
{"_id":"676b177169e34788e00fde29","slug":"jackky-bhagnani-39th-birthday-party-actor-pics-with-rakul-preet-singh-aayush-sharma-nushrratt-bharuccha-2024-12-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jackky Bhagnani: जन्मदिन पार्टी में पत्नी रकुल के साथ दिखे जैकी भगनानी, आयुष शर्मा-नुसरत भरूचा ने भी जमाया रंग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Jackky Bhagnani: जन्मदिन पार्टी में पत्नी रकुल के साथ दिखे जैकी भगनानी, आयुष शर्मा-नुसरत भरूचा ने भी जमाया रंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Wed, 25 Dec 2024 01:50 AM IST
सार
Jackky Bhagnani: जैकी भगनानी ने अपनी जन्मदिन पार्टी शानदार तरीके से होस्ट की, जिसमें उनकी पत्नी रकुल के साथ कई बॉलीवुड सितारों ने भी शिरकत की।
अभिनेता और फिल्म निर्माता जैकी भगनानी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड सितारों के साथ शानदार तरीके से जश्न भी मनाया। उन्होंने बॉलीवुड सितारों के लिए एक शानदार बर्थडे पार्टी का आयोजन भी किया, जिसमें इंडस्ट्री के कई सितारों ने शिरकत की। आज के दिन अभिनेता को प्रशंसकों के साथ-साथ कई कलाकारों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
ट्विनिंग करते दिखे रकुल-जैकी
जैकी भगनानी की जन्मदिन पार्टी से कई शानदार तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इस पार्टी में जैकी अपनी पत्नी और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पैपराजी के लिए पोज भी दिए। पार्टी के लिए रकुल और जैकी ने मैचिंग ड्रेस चुनी थी। एक ओर जहां जैकी भगनानी नेवी ब्लू जींस टीशर्ट के साथ ब्लेजर पहने हैंडसम लग रहे थे तो वहीं, दूसरी ओर रकुल भी नेवी ब्लू वेस्टर्न बॉडीकॉन गाउन के साथ बेहद हॉट नजर आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
आयुष शर्मा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पार्टी में पहुंचे आयुष शर्मा
रकुल और जैकी ने पैपराजी से बातचीत भी की। इस दौरान रकुल ने मिनिमल मेकअप के साथ अपना लुक पूरा किया था। जैकी की पार्टी में आयुष शर्मा ने भी शिरकत की। सलमान खान के बहनोई और अर्पिता शर्मा के पति आयुष शर्मा ने भी पार्टी में पहुंचने के लिए पैपराजी के लिए पोज दिए। इसके साथ ही उन्होंने वहां मौजूद प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। वहीं, लुक की बात करें तो आयुष ब्लैक जींस- टीशर्ट के साथ डार्क ब्लू कलर की जैकेट पहने दिखे, जिसमें वे बेहद कूल नजर आ रहे थे।
4 of 4
नुसरत भरूचा
- फोटो : इंस्टाग्राम
नुसरत का बोल्ड अवतार
जैकी भगनानी की जन्मदिन की पार्टी में बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक नुसरत भरूचा ने भी अपना जलवा बिखेरा। नुसरत भी हॉट गर्ल बन पार्टी में पहुंचीं और पैपराजी के लिए पोज दिए। लुक की बात करें तो नुसरत रेड कलर का डीप नेक शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आईं, जिसमें वे बेहद बोल्ड अंदाज में दिख रही थीं। इसके साथ ही उन्होंने डार्क मेकअप के साथ अपना लुक पूरा किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।