फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jailer 2: इस दिन से शुरू होगी 'जेलर 2' की शूटिंग, रजनीकांत के साथ शेड्यूल में शामिल होंगे ये सितारे

Fri, 20 Dec 2024 06:18 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 20 Dec 2024 06:18 PM IST
सार

Jailer 2: सुपरस्टार रजनीकांत और निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार की जेलर 2 की शूटिंग अगले साल शुरू होने वाली है। इस पर नई जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन
Jailer 2 shooting to start from March 2025 Rajinikanth film directed by Nelson Dilipkumar reports
जेलर-नेल्सन दिलीपकुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

सुपरस्टार रजनीकांत ने 2023 में ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' के लिए फिल्म निर्माता नेल्सन दिलीपकुमार के साथ मिलकर काम किया था। इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जो तमिल सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन गई। सुपरस्टार रजनीकांत वर्तमान में लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित अपनी अगली फिल्म कुली पर काम कर रहे हैं, जिसे 2025 में रिलीज किया जाना है। वहीं, अब फिल्म की शूटिंग को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।

Jailer 2 shooting to start from March 2025 Rajinikanth film directed by Nelson Dilipkumar reports
जेलर - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म की शूटिंग
फिल्म को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है कि रजनीकांत अगले साल मार्च में 'जेलर 2' की शूटिंग शुरू करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, रजनीकांत- नेल्सन दिलीपकुमार की फिल्म अगले साल की शुरुआत में फ्लोर पर आएगी। 2023 की ब्लॉकबस्टर जेलर का सीक्वल सुपरस्टार और निर्देशक के बीच दूसरा सहयोग है।

Jailer 2 shooting to start from March 2025 Rajinikanth film directed by Nelson Dilipkumar reports
जेलर - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म में रजनीकांत का किरदार
सीक्वल को लेकर चर्चा काफी समय से चल रही है। जल्द ही आधिकारिक अपडेट मिलने की उम्मीद है। जेलर नाम की पहली फिल्म में रजनीकांत को एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के रूप में दिखाया गया था, जो शांत जीवन जी रहा था। हालांकि, जब उसके पुलिस अधिकारी बेटे का अपहरण कर लिया जाता है और उसे मृत मान लिया जाता है तो उसकी दुनिया उलट जाती है, जिससे वह उन लोगों के खिलाफ बदला लेने की होड़ में लग जाता है, जिन पर उसे संदेह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jailer 2 shooting to start from March 2025 Rajinikanth film directed by Nelson Dilipkumar reports
रजनीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम@rajinikanth

फिल्म की कहानी और कलाकार
फिल्म बदले की कहानी पर आधारित होने के बावजूद धीरे-धीरे डकैती की कहानी में बदल जाती है, जिसमें सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के शुरुआती दिनों की भी झलक मिलती है। रजनीकांत के अलावा जेलर में विनायकन, राम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया, वसंत रवि, मिर्ना मेनन, योगी बाबू और अन्य कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में थे। फिल्म में मोहनलाल, शिव राजकुमार और जैकी श्रॉफ जैसे सितारों की कैमियो भूमिकाएं भी शामिल थीं।

विज्ञापन
Jailer 2 shooting to start from March 2025 Rajinikanth film directed by Nelson Dilipkumar reports
रजनीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम

रजनीकांत का वर्कफ्रंट
वहीं, रजनीकांत रजनीकांत को आखिरी बार टीजे ज्ञानवेल द्वारा निर्देशित वेट्टैयन में देखा गया था। फिलहाल रजनीकांत  निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ कुली फिल्म कर रहे हैं। एक्शन थ्रिलर में प्रभावशाली कलाकारों की टोली है, जिसमें नागार्जुन अक्किनेनी, उपेंद्र, सौबिन शाहिर, श्रुति हासन और अन्य शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed