साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों बहुप्रतीक्षित फिल्म 'देवरा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का जबर्दस्त तरीके से अब प्रचार भी किया जा रहा है। फिल्म की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। वहीं इस बीच उत्तरी अमेरिकी क्षेत्र के लिए देवरा की एडवांस बुकिंग हाल ही में शुरू हुई है और फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही धमाल मचा दिया है। कोरताला शिवा द्वारा निर्देशित और जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जान्हवी कपूर अभिनीत देवरा: पार्ट 1 ने यूएसए में 15,000 से अधिक टिकट बेचने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म बनकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
Devara: अमेरिका में दिखा जूनियर एनटीआर का जलवा, सबसे तेज 15000 से अधिक टिकट बेचने वाली भारतीय फिल्म बनी देवरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले दिन के पहले शो के टिकटों के लिए दीवानगी इतनी है कि कुछ ही समय में 15,000 से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं। फिल्म की प्री-सेल टिकटें उपलब्ध होने के कुछ ही दिनों के भीतर यह उपलब्धि हासिल कर ली गई। ऐसे में यह फिल्म की आधिकारिक रिलीज से पहले फिल्म को लेकर लोगों के बीच जबर्दस्त उत्साह को दिखा रहा है। यह उपलब्धि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों, खास तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय सिनेमा के बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है।
View this post on Instagram
'देवरा' जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म भी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता इस फिल्म में पिता और पुत्र दोनों का किरदार पर्दे पर निभाएंगे। फिल्म में जान्हवी कपूर, सैफ अली खान के साथ राम्या कृष्णा, प्रकाश राज, श्रीकांत, श्रुति मराटे, नारायण, शाइन टॉम चाको, कलैयारासन, अभिमायु सिंह जैसे अन्य कलाकार भी होंगे।
फिल्म में सैफ अली खान खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। अभिनेता के जन्मदिन पर फिल्म से खलनायक के रूप में उनका पहला लुक भी जारी किया गया था, जिसमें वे खूंखार अंदाज में नजर आए थे। 'देवरा' का निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया गया है। संगीत रचना अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा की गई है। यह फिल्म 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।