सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Kajol: एक और परिवार का साथ छूटा…काजोल की आगामी प्रोजेक्ट की शूटिंग हुई पूरी, एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 26 Nov 2024 06:27 PM IST
सार

Kajol: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने अपनी एक अनाम योजना की शूटिंग खत्म कर ली है। शूटिंग खत्म होने पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट साझा किया है।
 

विज्ञापन
Kajol pens emotional note on wrapping of upcoming project actress shared pictures with cast and crew
काजोल की आगामी परियोजना की शूटिंग खत्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने अपनी आगामी परियोजना को पूरा कर लिया है। हालांकि, उनके इस प्रोजेक्ट का नाम अभी सामने नहीं आया है। मंगलवार को अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की। इसमें वह पूरी कास्ट एंड क्रू के साथ नजर आ रही हैं। वह क्रू मेंमबर्स के साथ केक काटते हुए नजर आईं। पोस्ट के कैप्शन में अभिनेत्री ने एक भावुक नोट भी लिखा।


काजोल ने लिखा भावुक नोट
तस्वीरों के साथ काजोल ने लिखा, "और यह खत्म हो गया। एक और प्रोजेक्ट पूरा हुआ.. एक और परिवार का साथ छूट गया, एक और मैराथन खत्म हो गई, इस शानदार, अद्भुत अनुभव के लिए इन सभी लोगों की बहुत आभारी हूं! हम आपको और भी मिस करेंगे। जल्द ही आप सभी से मुलाकात होगी।"
Pushpa 2 Kissik Song: पुष्पा 2 का गाना ‘किसिक’ हुआ ट्रोल, यूजर्स बोले- बकवास लिरिक्स, ढिंचक पूजा के गाने बेहतर

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)



करण-अर्जुन का पोस्ट किया था साझा
हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी फिल्म करण अर्जुन के दोबारा रिलीज होने की जानकारी इंस्टाग्राम पर साझा की थी। ‘करण अर्जुन’ 22 नवंबर को दोबारा से सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "ये तो बस ट्रेलर है, देखिए करण अर्जुन के प्यार का बंधन दुनिया भर के सिनेमा घरों में फिर एक बार 22 नवंबर से!"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)



काजोल का वर्क फ्रंट
काजोल के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो आखिरी बार उन्हें ‘दो पत्ती’ में देखा गया था। इस फिल्म में वह एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आईं।  इस थ्रिलर में कृति सेनन और शहीर शेख भी थे। ‘दो पत्ती’ कृति की बतौर निर्माता और शहीर की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। काजोल के आगामी कार्यों के बारे में बात की जाए तो वह चरण तेज उप्पलपति द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर "महाराग्नि: क्वीन ऑफ क्वींस" में नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रभु देवा, नसीरुद्दीन शाह, संयुक्ता मेनन और जीशु सेनगुप्ता भी हैं। इसमें आदित्य सील, प्रमोद पाठक और छाया कदम भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इस फिल्म में काजोल और प्रभु देवा लगभग तीन दशक बाद एक साथ नजर आएंगे।
KBC 16: जब अमिताभ बच्चन को लोगों ने समझा टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज, 'केबीसी 16' पर साझा की मजेदार घटना
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed