बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतीं कंगना रणौत के साथ गुरुवार 6 जून को एक चिंताजनक घटना घटी। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक सीआईएसएफ महिला जवान पर अभिनेत्री के थप्पड़ मारने का आरोप है। मामले की जांच जारी है। थप्पड़ मारने की आरोपी जवान कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया गया है। घटना के बाद कुलविंदर ने कहा कि किसान आंदोलन पर कंगना के बयानों से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस घटना पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दीं। अमर उजाला ने पोल में इससे जुड़ा सवाल पूछा तो लोगों ने कुछ ऐसी राय व्यक्त की है।
Kangana Ranaut: सितारों व राजनीतिक हस्तियों की सुरक्षा पर सवाल है कंगना के साथ घटी घटना? जानें लोगों की राय
अमर उजाला ने इस घटना के बाद शुक्रवार को अपने नियमित पोल में सवाल पूछा कि 'हाल ही में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अभिनेत्री और सांसद कंगना रणौत के साथ जो घटना घटी, क्या वह सार्वजनिक जगहों पर फिल्मी सितारों और राजनीतिक हस्तियों की सुरक्षा पर सवाल उठाती है'? इस पर अधिकांश पाठकों ने सहमति जताई और माना कि ऐसी घटना सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह लगाती है।
करीब 57.69 प्रतिशत (2160) लोगों ने हां में जवाब दिया। वहीं, करीब 42.31 प्रतिशत (1584) लोगों ने ना में जवाब दिया है।
इस घटना पर इंडस्ट्री के कई लोगों ने चिंता जताई है। अनुपम खेर से लेकर मीका सिंह, शेखर सुमन और शबाना आजामी ने इस घटना की निंदा की है। शबाना आजमी ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा है, 'मुझे कंगना रणौत से कोई लगाव नहीं है। लेकिन, मैं खुद को थप्पड़ का जश्न मनाने वालों की भीड़ में शामिल नहीं करना चाहती। अगर सुरक्षाकर्मी कानून को अपने हाथ में लेना शुरू कर देंगे तो हममें से कोई भी सुरक्षित नहीं रह सकता'।
I have no love lost for #Kangana Ranaut. But I can't find myself joining this chorus of celebrating "the slap". If security personnel start taking law into their hands none of us can be safe .
अनुपम खेर ने इस घटना को लेकर कहा, 'मुझे बड़ा अफसोस हुआ। एक महिला के साथ एक महिला के द्वारा जो अपनी पोजिशन का फायदा उठाकर इस तरह की हरकत की गई, बिल्कुल गलत है। इसकी कानूनी कार्यवाई होनी चाहिए। उनका कोई भी रोश है, मैं ये नहीं कह रहा हूं कि इनका रोश नहीं हो सकता है, जिसने ऐसा किया, लेकिन अपने पद का फायदा उठाकर ऐसा नहीं करना चाहिए'। अभिनेता ने आगे कहा, 'अगर अतीत की किसी चीज से आपको दुख हुआ है, तो उसे कहने के बहुत अलग तरीके होते हैं, लेकिन जो हुआ वो बहुत दुखद है। लोकतांत्रिक रास्ते हैं। मैं ये इसलिए नहीं कह रहा क्योंकि कंगना अब सांसद हैं या फिर एक्ट्रेस हैं, लेकिन कंगना महिला भी हैं। एक महिला या किसी के भी साथ हुई इस तरह की हिंसा को स्वीकारा नहीं जा सकता'।
अभिनेता शेखर सुमन ने भी घटना पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा, 'ये बहुत ही गलत और दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा किसी के साथ भी नहीं होना चाहिए। ये गैरकानूनी है, जो महिला जवान ने किया है। इसकी सजा मिलनी चाहिए। मैं समझ सकता हूं कि महिला जवान के दिल में कोई विरोध था या कोई नाराजगी थी, लेकिन उसको इजहार करने का तरीका बहुत गलत था। आगे आकर गुस्से में भी बात की जा सकती है। इस तरह से किसी पर हाथ उठाना ठीक नहीं है'। अध्ययन सुमन ने भी घटना को गलत ठहराया। नाना पाटेकर ने भी इस थप्पड़कांड को लेकर कहा कि ये बहुत ही गलत है। ऐसा नहीं होना चाहिए।
Shilpa Shetty: शिल्पा के जन्मदिन पर बहन शमिता का उमड़ा प्यार, बताया लाइफलाइन, वीडियो साझा कर दी शुभकामनाएं
