Aarti Singh: कश्मीरा शाह ने गोविंदा को भांजी आरती की शादी में भेजा न्योता, क्या बंद होगी मामा-भांजे की तकरार?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्णा से नाराज हैं गोविंदा
सुपरस्टार गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच कई सालों से नाराजगी है। बता दें कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता ने कई साल पहले भांजे कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा से रिश्ता तोड़ लिया था।
Aamir Khan: अवॉर्ड शो में क्यों नहीं जाते आमिर खान? 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के प्रोमो में किया बड़ा खुलासा
कश्मीरा ने सुपरस्टार से किया अनुरोध
गोविंदा की भांजी और कृष्णा की बहन आरती की गुरुवार को शादी होने वाली है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कश्मीरा ने समाचार पोर्टलों के माध्यम से गोविंदा और उनकी पत्नी से अपनी भांजी की शादी में उपस्थित होने का अनुरोध किया है, क्योंकि आरती का उनके झगड़े से कोई लेना-देना नहीं है।
इसमें आरती का कोई कसूर नहीं
कश्मीरा ने कहा, ‘शायद वह हम पर गुस्सा हो सकते हैं, लेकिन वह आरती पर गुस्सा नहीं है। यह कृष्णा की शादी नहीं है। वह हमारी शादी में नहीं आते तो हम समझते, लेकिन यह आरती की शादी है। वह सच में उन्हें अपनी शादी में देखना चाहती हैं’।
मैं गोविंदा की बहू हूं
कश्मीरा ने खुद को गोविंदा की 'बहू' बताया और कहा, ‘हम खुली बांहों से उनका स्वागत करेंगे। मैं शादी में अपने ससुर से मिलूंगी और उनके पैर छूकर उनका स्वागत करूंगी’। बता दें कि कई बार कृष्णा ने खुले मंच पर अपने और गोविंदा की नाराजगी के बारे में बात की है। वहीं एक पुराने साक्षात्कार में गोविंदा ने भी कृष्णा से खराब हुए संबंधों पर खेद जताया था।
Rashami Desai: आरती सिंह के संगीत में पहुंचीं रश्मि देसाई, लहंगे के चलते यूजर्स ने ली जमकर फिरकी