सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जलवा इंडस्ट्री में कायम है। अभिनेता लगातार फिल्मों में सक्रिय हैं। इसके अलावा टीवी की दुनिया में वह क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के जरिए छाए हुए हैं। जल्द ही 'केबीसी 16' के जरिए वह एक बार फिर वापसी कर रहे हैं। शो का नया सीजन 26 अप्रैल से शुरू होगा। दिल लगाकर बिग बी इसकी शूटिंग कर रहे हैं, वह भी बिना ब्रेक के लिए। हालत ऐसी है कि उन्होंने लंच भी कार में बैठकर किया।
Amitabh Bachchan: नौ से पांच बिना ब्रेक केबीसी की शूटिंग करते रहे बिग बी, बोले- लंच भी कार में बैठकर करना पड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारे अक्सर लंबे अंतराल तक अपने शो और प्रोजेक्ट की शूटिंग में जुटे रहते हैं। ऐसा ही हाल ही में अमिताभ बच्चन के साथ हुआ। बिग बी ने बिना ब्रेक लिए नौ बजे से पांच बजे तक केबीसी का शूट किया। उन्होंने इसकी जानकारी अपने आज के ब्लॉग में प्रशंसकों के साथ साझा की है। केबीसी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अमिताभ बच्चन भी इसे हर लिहाज से शानदार बनाने की पूरी कोशिश में जुटे हैं।
आज अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने केबीसी के सेट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ उन्होंने अपनी अति व्यस्त दिनचर्या का हाल बताया। बिग बी ने कहा कि बिना पारंपरिक ब्रेक लिए उन्हें लगातार शूटिंग करनी पड़ी। अपनी शूटिंग के बारे में बिग बी ने लिखा है, 'सवेरे नौ बजे से शाम पांच बजे तक बिना किसी पारंपरिक ब्रेक के लगातार काम किया'। साझा की गई एक तस्वीर में बिग बी कार से उतरते दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में ब्लैक सूट में सेट पर जाते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में वह शूटिंग के बीच में हॉट सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं।
Mithun Chakraborty: पिता को पद्म भूषण मिलने पर महाअक्षय ने साझा भावुक नोट, लिखा- आप मेरे हीरो हैं
ब्लॉग में बिग बी अपने कॉलेज के उन दिनों को भी याद करते दिखे, जब मैच वाले दिन का बिल्कुल अलग अनुभव हुआ करता था। उन्होंने लिखा, 'दिलचस्पी कभी कम नहीं हुई। स्टेडियम का अनुभव बेजोड़ था'। बिग बी ने आगे लिखा, 'इतनी व्यस्त शेड्यूल के बीच अपनी कार में लंच किया और फिर आईपीएल मैच देखने के लिए निकल पड़े'।
Coolie: रजनीकांत की 'कुली' को लेकर आया बड़ा अपडेट, आईमैक्स प्रारूप में होगी फिल्म की शूटिंग!
अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म 'कल्कि 2898 ए डी' है, जो अगले महीने रिलीज होने वाली है। इसमें वह प्रभास के साथ नजर आएंगे। 'कल्कि 2898 ए डी' से बिग बी का हाल ही में धमाकेदार लुक जारी हुआ। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी, कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में हैं।
Madhuri Karisma Dance: फिर चला माधुरी-करिश्मा के डांस का जादू, दिल तो पागल है के गाने पर किया धमाकेदार डांस