फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varun Dhawan: 'बेबी जॉन' आज मना रहे हैं अपना जन्मदिन, जानिए कैसे बने वरुण रोमांटिक हीरो से एक्शन के बादशाह

Wed, 24 Apr 2024 07:06 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Wed, 24 Apr 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
baby john hero varun dhawan celebrating his birthday today click here to know unknown facts about him
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम
वरुण धवन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। अभिनेता वरुण धवन निर्देशक डेविड धवन के लाडले हैं, लेकिन बॉलीवुड में उन्होंने अपनी पहचान अपने मेहनत के दम पर बनाई है। आज वरुण धवन अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आइए आपको उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं। 


Sonam Khan Rajeev Rai: सूटकेस के सहारे गुजार दी 25 साल जिंदगी, अब बोलीं, मेरे पति ने मुझे रानी की तरह रखा
baby john hero varun dhawan celebrating his birthday today click here to know unknown facts about him
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्मी बैकग्राउंड होने के बावजूद वरुण के लिए फिल्मों में ब्रेक मिलना बिल्कुल भी आसान नहीं था। उन्होंने बतौर हीरो काम शुरू करने से पहले कई छोटे-मोटे काम किए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड में आने से पहले वरुण लंदन के नाइट क्लब में शराब बेचते थे। 
baby john hero varun dhawan celebrating his birthday today click here to know unknown facts about him
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम
वरुण धवन बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले साल 2010 में करण जौहर की फिल्म ‘माय नेम इज खान’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं। वहीं से करण जौहर की नजर उनपर पड़ी और उन्होंने वरुण को अपनी फिल्म में कास्ट करने का मन बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
baby john hero varun dhawan celebrating his birthday today click here to know unknown facts about him
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम

जिन दिनों वरुण धवन बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर करण के लिए काम कर रहे थे उन्हीं दिनों करण अपनी आगामी फिल्म के हीरो के बारे में सोच रहे थे। वरुण उन्हें अपनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के लिए परफेक्ट लगे और ऐसे वरुण धवन को उनकी पहली फिल्म मिली। 
विज्ञापन
baby john hero varun dhawan celebrating his birthday today click here to know unknown facts about him
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम
वरुण धवन काफी कम समय में बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने कॉमेडी से लेकर सीरियस और एक्शन फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। वरुण जब रोमांस करते हैं तब एकदम रोमांटिक हीरो बन जाते हैं। वहीं 'बदलापुर' जैसी फिल्मों में वे एकदम ग्रे शेड में नजर आते हैं। आने वाले दिनों में वे 'बेबी जॉन' में धमाकेदार एक्शन करते दिखाई देंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed