सब्सक्राइब करें

Toxic: इस दिन फ्लोर पर आएगी 'टॉक्सिक', शूटिंग शुरू करने से पहले यश ने परिवार के साथ किए मंदिरों के दर्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 07 Aug 2024 08:10 AM IST
सार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8 अगस्त, 2024 का मतलब है, 8-8-8, ये क्रम यश के लिए खास मायने रखता है। यह संख्या न केवल उनके जन्मदिन से मेल खाती है, बल्कि उस तारीख से भी मेल खाती है, जब 'टॉक्सिक' की आधिकारिक घोषणा की गई थी।

विज्ञापन
KGF Actor Yash to Begin Shooting to Upcoming Film Toxic On This Date in Bengaluru Directed by Geetu Mohandas
टॉक्सिक, यश - फोटो : एक्स

साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के लिए अभिनेता पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म की शूटिंग डेट को लेकर भी खबर सामने आ रही है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग 8 अगस्त को बेंगलुरु में शुरू होने वाली है। इस तारीख को फिल्म की शूटिंग करना विशेष रूप से महत्वपूर्ण ,है क्योंकि आठ नंबर यश को पसंद है।

Trending Videos
KGF Actor Yash to Begin Shooting to Upcoming Film Toxic On This Date in Bengaluru Directed by Geetu Mohandas
यश - फोटो : एक्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8 अगस्त, 2024 का मतलब है, 8-8-8, ये क्रम यश के लिए खास मायने रखता है। यह संख्या न केवल उनके जन्मदिन से मेल खाती है, बल्कि उस तारीख से भी मेल खाती है, जब 'टॉक्सिक' की आधिकारिक घोषणा की गई थी। फिल्म की य़ूटिंग शुरू करने से पहले यश को कर्नाटक के कई मंदिरों में जाते देखा गया है। उनके साथ निर्माता वेंकट के. नारायण और उनका परिवार भी शामिल था।   

विज्ञापन
विज्ञापन
KGF Actor Yash to Begin Shooting to Upcoming Film Toxic On This Date in Bengaluru Directed by Geetu Mohandas
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : इंस्टाग्राम

यश की आध्यात्मिक यात्रा में श्री सदाशिव रुद्र सूर्य मंदिर, धर्मस्थल में श्री मंजुनाथेश्वर मंदिर और सुब्रमण्य में कुक्के सुब्रमण्य मंदिर के दर्शन शामिल थे। खबर के मुताबिक, यश कोई भी नया प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले भगवान का आशिर्वाद लेते हैं। इससे उनके फैंस भी बेहद खुश होते हैं। 

KGF Actor Yash to Begin Shooting to Upcoming Film Toxic On This Date in Bengaluru Directed by Geetu Mohandas
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : इंस्टाग्राम

'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' की बात करें तो ये फिल्म 1950 के दशक में ड्रग माफिया की अंधेरी दुनिया को दिखाने का वादा करती है। इसमें यश एक दमदार भूमिका में हैं। हाल ही में फिल्म के लिए यश का नया लुक वायरल हुआ है, जिसमें शॉर्ट क्रॉप हेयरस्टाइल है। उनकी नई हेयरस्टाइल ने पहले ही फैंस का काफी ध्यान आकर्षित किया है।

विज्ञापन
KGF Actor Yash to Begin Shooting to Upcoming Film Toxic On This Date in Bengaluru Directed by Geetu Mohandas
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : इंस्टाग्राम

दर्शकों को यश की 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म को 10 अप्रैल 2025 को बड़े पैमाने पर रिलीज किया जाना है। ड्रग माफिया की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में यश एक गैंगस्टर की भूमिका में होंगे। दिसंबर 2023 में यश ने फिल्म का एलान एक प्रोमो साझा करके किया था।  

Alec Baldwin: एलेक बाल्डविन का 'रस्ट' सेट पर गोलीबारी मामला अनुचित तरीके से किया गया खारिज, अभियोक्ता का दावा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed