फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हर खान हिट नहीं होता, वो 10 सितारे जो गर्दिश में रह गए

Sat, 07 May 2016 05:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 07 May 2016 05:04 PM IST
विज्ञापन
 Khan Actors who could not make a milestone in Film Industry
खान सितारे जो गर्दिश में रह गए! - फोटो : gettyimages

यूं तो खानों को बॉलीवुड हाथों हाथ लेता है लेकिन महज खान होना ही रुपहले परदे पर सफलता की गारंटी नहीं हो सकता। बेअसर रहे ये खान, इनकी फिल्मों ने पानी तक नहीं मांगा।

हर खान हिट नहीं होता!

 Khan Actors who could not make a milestone in Film Industry
फरदीन खान - फोटो : gettyimages

साल 1998 आई फिल्म प्रेम अगन से फरदीन खान ने डेब्यु किया। फिल्म के लिए फरदीन को फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यु के अवॉर्ड भी मिला। लेकिन इसके बाद आई सारी फिल्में कुछ खास नहीं कर पाईं। कुछ एक फिल्में चलीं जिनमें जंगली, लव के लिए कुछ भी करेगा, भूत, नो एंट्री, हे बेबी और ऑल द बेस्ट शामिल हैं। इनमें भी फरदीन की भूमिका अन्य कलाकारों की तुलना में डब्बा गोल ही रही। हैंडसम लुक्स वाला फिरोज खान का बेटा खान तिकड़ी जैसा तिलिस्म नहीं बना सका।

हर खान हिट नहीं होता!

 Khan Actors who could not make a milestone in Film Industry
जायद खान - फोटो : gettyimages
फिल्म मैं हूं न और दस को छोड़ दें तो जायद खान की फिल्में उन्हें जायज सफलता नहीं दिला सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर खान हिट नहीं होता!

 Khan Actors who could not make a milestone in Film Industry
अयूब खान - फोटो : gettyimages
दिलीप कुमार के भतीजे अयूब खान ने टीवी धारावाहिक उतरन में तो खूब ख्याती पाई लेकिन फिल्मों में बतौर एक्टर अयूब उतने नहीं जमे। साल 1992 में फिल्मी करियर की शुरुआत कर अयूब ने अब तक 20 फिल्मों में काम किया। ये दूरियां, तो बात पक्की, जियो शान से, सलामी और माशूक जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन अयूब के सितारे कभी उस सफलता को नहीं छू सके जिसके लिए खान तिकड़ी (शाहरुख, सलमान, आमिर) जानी जाती है।
 
विज्ञापन

हर खान हिट नहीं होता!

 Khan Actors who could not make a milestone in Film Industry
फैजल खान - फोटो : gettyimages
फिल्म मेला याद होगी आपको। आमिर के साथ साइड रोल में फैजल खान ही थे। असल जिंदगी में भी ये आमिर के भाई है। साल 1969 में आई फिल्म प्यार का मौसम के लिए शशि कपूर के बचपन का रोल किया। साल 1988 में अपने भाई आमिर की फिल्म कयामत से कयामत तक से फैजल ने विलेन का रोल कर एक बालिग अभिनेता के तौर पर फिल्मों में कदम रखा। इसके बाद जो जीता वो सिकंदर, मदहोश जैसी फिल्में आईं। लेकिन फैजल प्रोड्यूसरों के सामने खुद को कभी लीड एक्टर नहीं दिखा पाए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed