फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKK 13: तेजस्वी प्रकाश के ऑनस्क्रीन पति का होगा खतरों से आमना-सामना, रोहित शेट्टी के शो में दिखाएंगे कमाल

Mon, 03 Apr 2023 12:54 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 03 Apr 2023 12:54 PM IST
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 13 Naagin Fame Simba Nagpal has been approached for the Rohit Shetty show
‘खतरों के खिलाड़ी’ - फोटो : social media

टीवी जगत का लोकप्रिय शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का नया सीजन शुरू होने वाला है। फैंस इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं। यह शो अपने हर सीजन में कंटेस्टेंट्स के लिए नए चैलेंजस लेकर आता है। ‘बिग बॉस 16’ के मंच पर भी रोहित शेट्टी ने अपने शो का प्रमोशन किया था। अब शो में एक और दमदार अभिनेता की एंट्री होने जा रही है, जिसे लेकर दर्शक भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Khatron Ke Khiladi 13 Naagin Fame Simba Nagpal has been approached for the Rohit Shetty show
सिम्बा नागपाल  - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित का शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 13’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह शो अपने हर सीजन के साथ बेहद खास और चैलेंजिंग होता नजर आता है। रोहित शेट्टी के इस शो में एक बार फिर से कई सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट अपने डर को दूर भगाते हुए नजर आएंगे। इस सीजन को औक दिलचस्प बनाने के लिए शो के मेकर्स एक से बढ़कर एक सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट को अप्रोच करने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

Hariharan: जब लता जी की हिदायत पर भी यह गलती कर बैठे थे हरिहरन, स्टेज पर ही हो गया था बुरा हाल

Khatron Ke Khiladi 13 Naagin Fame Simba Nagpal has been approached for the Rohit Shetty show
सिम्बा नागपाल - फोटो : social media

अब इस शो के लिए एक और नाम चर्चा में बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने एक और टीवी को लोकप्रिय अभिनेता को रोहित शेट्टी के इस स्टंट बेस्ड शो के लिए अप्रोच किया है। शो में ‘नागिन’ फेम सिम्बा नागपाल शामिल होने जा रहे हैं। सिम्बा को ‘नागिन’ शो में देखा गया था, जिसमें उन्होंने तेजस्वी के ऑनस्क्रीन पति की भूमिका निभाई थी। शो में तेजस्वी और  सिम्बा की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था। 

Horror Films: सच्ची घटनाओं पर बनी वो डरावनी फिल्में जिन्हें देख दिमाग पड़ जाए सुन्न, अकेले बिल्कुल भी न देखें

विज्ञापन
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 13 Naagin Fame Simba Nagpal has been approached for the Rohit Shetty show
सिम्बा नागपाल - फोटो : social media

इससे पहले ‘कुंडली भाग्य’ के लीड एक्टर धीरज धूपर का नाम भी इस शो के लिए काफी चर्चा में बना हुआ था। खबरों की मानें तो धीरज को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे थे कि वह जल्द इस शो का हिस्सा होंगे। हालांकि, धीरज के शो को ज्वाइन करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Priyanka Chopra: 65 साल पुराने बनारसी पटोला से बनी ड्रेस पहने दिखीं प्रियंका, तैयार होने में लगा था इतना समय

विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 13 Naagin Fame Simba Nagpal has been approached for the Rohit Shetty show
सिम्बा नागपाल - फोटो : social media

आपको बता दें कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ शो की शुरुआत जुलाई के अंतिम सप्ताह से शुरू होगा। इस सीजन की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में होगी। इस शो में जिन खिलाड़ियों के नाम सामने आ रहे हैं, उनमें शिव ठाकरे, दिशा परमार, नकुल मेहता, मुनव्वर फारुकी, प्रिंस नरूला, उर्फी जावेद, अर्चना गौतम, सौंदर्या शर्मा, अंजलि अरोड़ा और प्रियंका चहर चौधरी आदि शामिल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed