बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा काफी समय से अपनी शादी की खबरों की वजह से चर्चा में बने हैं। हाल ही में कियारा और सिद्धार्थ को न्यू सेलिब्रेट करने के लिए वैकेशन पर जाते देखा गया। दोनों कलाकार न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए दुबई पहुंचे, जहां से उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं, उनके साथ कुछ अन्य सेलेब्स भी दिखाई दिए।
New Year 2023: शादी की खबरों के बीच फिर साथ दिखे कियारा-सिद्धार्थ, इन सितारों संग मनाया नए साल का जश्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कियारा की इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि फिल्म जगत के सारे सितारे न्यू ईयर पार्टी में चार चांद लगाने के लिए पहुंचे। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को भी तस्वीरों में देखा गया। उन्होंने इवेंट की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पेज से शेयर की। सिद्धार्थ और कियारा फिल्ममेकर करण जौहर और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ पोज देते नजर आए।
A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05)
">http://
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अन्य तस्वीरों में रानी मुखर्जी भी दोनों कपल के साथ दिखाई दीं। सभी ने एक साथ सेल्फी भी ली। पार्टी में नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर और उनके पति भरत साहनी भी मौजूद थे। उन्होंने भी पार्टी के वीडियो और तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर किए। न्यू ईयर बैश की कुछ तस्वीरें करण जौहर की इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी हैं।
A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)
">http://
वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा को हाल ही में फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' में देखा गया, जिसमें विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर उनके साथ लीड रोल में थे। दर्शकों ने उनकी इस फिल्म को काफी प्यार दिया। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा 'थैंक गॉड' में नजर आए। हालांकि, उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रही। ऐसे में उनकी आने वाली फिल्मों से लोगों को काफी उम्मीदें हैं।