राघव जुयाल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'किल' की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। फिल्म की रिलीज के बाद हर कोई राघव के अभिनय की खूब सराहना कर रहा है। इस बीच, हाल ही में, एक इंटरव्यू में राघव ने खुलासा किया कि कैसे अभिनेता विक्की कौशल को उनकी फिल्म काफी पसंद आई है। राघव ने बताया कि विक्की ने उनसे फोन पर बात कर उनके अभिनय की तारीफ की थी।
Kill: 'किल' में राघव जुयाल के एक्शन के मुरीद हुए विक्की, फोन पर एक घंटे तक की तारीफ, अभिनेता का खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए राघव जुयाल ने फिल्म की सफलता और इंडस्ट्री से मिल रही प्रतिक्रिया पर बात की। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री से मिली प्रतिक्रिया शानदार रही है। अभिनेता ने बताया, "विक्की कौशल भाई को फिल्म और मेरा अभिनय इतना पसंद आया कि उन्होंने मेरे साथ एक घंटा बात की और मुझसे पूछा कि मैंने फिल्म के लिए कैसे तैयारी की और मैं अपने किरदार में इतना अंदर कैसे जा सकता हूं।"
राघव ने आगे कहा, "मुझे समझ में नहीं आया कि मैं उन्हें क्या जवाब दूं, क्योंकि मैंने बस वही किया जो स्क्रिप्ट में लिखा था। अब भी, जब मैं खुद को स्क्रीन पर देखता हूं.. तो मुझे बहुत काफी हैरत होती है। मैं खुद को परफॉर्म करते हुए नहीं देख सकता।"
गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में 5 जुलाई को राघव ने एक छोटी क्लिप पोस्ट की थी, जिसमें वे किल फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान विक्की कौशल के साथ खुलकर बातचीत करते नजर आए थे। बातचीत करते हुए दोनों के चेहरे पर मुस्कान थी और दोनों ब्लैक ड्रेस में ट्विनिंग कर रहे थे।
बात करें विक्की के वर्क फ्रंट की तो वह अपनी अगली फिल्म 'बैड न्यूज' में नजर आने वाले हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है। फिल्म में उनके अलावा तृप्ति डिमरी, एमी विर्क और नेहा धूपिया भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Amitabh Bachchan: जया बच्चन के लिए छतरी थामे दिखे बिग बी, यूजर्स ने पूछा- 'मैडम गुस्से में क्यों रहती हैं'?