सब्सक्राइब करें

Munjya OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद, अब इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है 'मुंजा'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 25 Aug 2024 10:36 AM IST
विज्ञापन
Know all about Sharvari Wagh and Abhay Verma starrer horror comedy Munjya Munjya OTT Release
'मुंजा' - फोटो : इंस्टाग्राम @disneyplushotstar

इस साल जून में रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी 'मुंजा' को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। शरवरी वाघ और अभय वर्मा अभिनीत ये फिल्म 7 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को फैंस और आलोचकों से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, जो फिल्म के बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों में भी नजर आता है। अब उन दर्शकों के लिए एक खुशखबरी है, जो इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे।  

Trending Videos
Know all about Sharvari Wagh and Abhay Verma starrer horror comedy Munjya Munjya OTT Release
'मुंजा' फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @maddockfilms

'मुंजा' एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इस बार ये फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो गई है। सिनेमाघरों में फिल्म की सफलता के बाद अब ये ओटीटी पर भी धमाल मचाने के लिए तैयार है। 'मुंजा' आज, यानी 25 अगस्त से दिग्गज ओटीटी फ्लैटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। स्ट्रीमिंग दिग्गज ने सोशल मीडिया पर इस रोमांचक खबर की जानकारी देते हुए लिखा, "आपने मुंज्या को याद किया, और वो अपनी मुन्नी को ढूंढने दौड़ा चला आया.. सारी मुन्नियां, कृपया सावधान रहें। अभी डिज्नी+हॉटस्टार पर देखें मुंजा।"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)


विज्ञापन
विज्ञापन
Know all about Sharvari Wagh and Abhay Verma starrer horror comedy Munjya Munjya OTT Release
शरवरी वाघ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस फिल्म ने बिना किसी बड़े चेहरे के काफी बड़ी सफलता हासिल की है। इसकी सफलता पर अभिनेत्री शरवरी वाघ ने मनी कंट्रोल के साथ एक बातचीत के दौरान कहा था कि उन्हें यह सोचकर काफी अच्छा लगता है कि इतने सारे लोग उनकी फिल्म देखने सिनेमाघरों में आए थे। इस दौरान उन्होंने लोगों द्वारा मिले प्यार और तारीफ के लिए भी शुक्रिया अदा किया था। अभिनेत्री ने आगे जोड़ते हुए कहा था कि ये उनकी दूसरी रिलीज थी और उनके लिए शुरुआती दौर में इतनी बड़ी सफलता ने उन्हें काफी प्रेरणा दी है। 
भारती सिंह ने जन्नत जुबैर की शादी पर मजाक-मजाक में क्या कह दिया?

Know all about Sharvari Wagh and Abhay Verma starrer horror comedy Munjya Munjya OTT Release
'मुंजा 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn

बताते चलें कि 'मुंज्या' दिनेश विजान की मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स का हिस्सा है। इस फिल्म में दोनों प्रमुख कलाकार,अभय वर्मा और शरवरी वाघ के अभिनय की काफी सराहना हुई थी। यह फिल्म इस प्रतिष्ठित हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स को आगे बढ़ाती है। इस सिनेमैटिक यूनिवर्स में हालिया रिलीज फिल्म 'स्त्री 2' भी शामिल है, जिसमें राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और भेड़िया फिल्म से वरुण धवन भी नजर आए हैं। 
John Abraham: वेदा के खराब बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर जॉन अब्राहम की प्रतिक्रिया, कहा-मुझे बहुत गर्व है कि हमने...

विज्ञापन
Know all about Sharvari Wagh and Abhay Verma starrer horror comedy Munjya Munjya OTT Release
अभय वर्मा- शरवरी वाघ- जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम@verma.abhay_

बात करें दोनों कलाकारों के वर्क फ्रंट की, तो शरवरी मुंजा के बाद 'महाराज' और 'वेदा' में नजर आई हैं। जुनैद खान की 'महाराज' में उन्होंने कैमियो किया, तो 'वेदा' में जॉन अब्राहम के साथ काफी एक्शन करती नजर आईं। इसके बाद वह वाईआरएफ की 'अल्फा' में आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाली हैं। ये यशराज के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा होगी। वहीं, अभय वर्मा बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे। 


Ben Affleck: अमेरिकी नेता की बेटी के साथ घूमते दिखे बेन एफ्लेक, हाल ही में, जेनिफर लोपेज से हुए थे अलग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed