{"_id":"69ffebab1999e382a5047e63","slug":"krishnavataram-daadi-ki-shaadi-and-raja-shivaji-box-office-collection-on-saturday-2026-05-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीकएंड पर चमकी 'कृष्णावतारम' और 'दादी की शादी', 'राजा शिवाजी' ने भी दिखाया दम; जानें बाकी फिल्मों का हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
वीकएंड पर चमकी 'कृष्णावतारम' और 'दादी की शादी', 'राजा शिवाजी' ने भी दिखाया दम; जानें बाकी फिल्मों का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sun, 10 May 2026 07:51 AM IST
सार
Box Office Collection: सिनेमाघरों में लगी लगभग सभी फिल्मों ने वीकएंड पर अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि नई रिलीज हुई फिल्मों पर पुरानी फिल्में भारी पड़ी हैं।
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें नई फिल्में ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’, 'दादी की शादी' शामिल हैं। वीकएंड पर इन फिल्मों की कमाई बढ़ी है। वहीं सिनेमाघरों में पहले से चल रही फिल्में जैसे 'राजा शिवाजी', 'एक दिन' और ‘भूत बंगला’ की कमाई में बढ़ोतरी देखी गई है। आइए जानते हैं कि इन फिल्मों ने शनिवार को कितना कारोबार किया है।
2 of 6
कृष्णावतारम
- फोटो : सोशल मीडिया
‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’
भगवान कृष्ण पर आधारित फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’ को रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास नहीं कर सकी। दूसरे दिन भी इसका कलेक्शन कम रहा। तीसरे दिन इसे वीकएंड का फायदा मिला। पहले दिन इसने 42 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। दूसरे दिन इसकी कमाई 1.15 करोड़ रुपये हुई। तीसरे दिन इसने 2.25 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह से इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 3.82 करोड़ रुपये हो चुका है।
'दादी की शादी'
कॉमेडियन कपिल शर्मा की अदाकारी वाली फिल्म ‘दादी की शादी’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। वीकएंड पर इसके कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई है। पहले दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की। ओपनिंग डे पर इसका कलेक्शन 60 लाख रुपये रहा। दूसरे दिन इसकी कमाई 1.15 करोड़ रुपये हो गया। इसका कुल कलेक्शन 1.75 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
राजा शिवाजी
- फोटो : अमर उजाला
'राजा शिवाजी' की कमाई
रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' की कमाई में वीकएंड पर उछाल आया है। शनिवार को इसने 5.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शुक्रवार को इसने 3.20 करोड़ रुपये कमाए थे। इसका टोटल कलेक्शन 61.50 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें जेनेलिया डिसूजा, सलमान खान, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त और विद्या बालन हैं।
विज्ञापन
5 of 6
'एक दिन'
- फोटो : इंस्टाग्राम
'एक दिन' का कलेक्शन
साई पल्लवी और जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' ने शुक्रवार को सिर्फ पांच लाख रुपये का कलेक्शन किया है। रिलीज के बाद से ही इस फिल्म की कमाई कम हो रही है। यह बॉक्स ऑफिस की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है। शनिवार को इसने सिर्फ 9 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। नौ दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 4.14 करोड़ रुपये हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।