{"_id":"6a013cbcb237c3a0a20801e6","slug":"krishnavataram-part-1-daadi-ki-shaadi-and-raja-shivaji-box-office-collection-on-sunday-2026-05-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कृष्णावतारम' और 'दादी की शादी' ने दिखाया दम, रविवार को 'राजा शिवाजी' समेत बाकी फिल्मों की कमाई में आया उछाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'कृष्णावतारम' और 'दादी की शादी' ने दिखाया दम, रविवार को 'राजा शिवाजी' समेत बाकी फिल्मों की कमाई में आया उछाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Mon, 11 May 2026 07:50 AM IST
सार
Box Office Collection: रविवार का दिन सभी फिल्मों के लिए अच्छा रहा है। नई और पुरानी सभी फिल्मों के कलेक्शन में उछाल आया है। हालांकि यह दिलचस्प बात है कि बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों पर पुरानी फिल्में भारी पड़ी हैं।
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इन दिनों सिनेमाघरों में कई बेहतरीन फिल्में सजी हैं। इसमें ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’, 'दादी की शादी' शामिल हैं। इन सभी फिल्मों का रविवार को कलेक्शन बढ़ा है। वहीं कुछ पुरानी फिल्में जैसे 'राजा शिवाजी', 'एक दिन' और ‘भूत बंगला’ भी लगी हैं। इनके कलेक्शन में भी वीकएंड पर उछाल आया है। आइए जानते हैं सभी फिल्मों ने रविवार को कितना कलेक्शन किया है।
‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’
माइथोलॉजिकल फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’ 7 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही लेकिन वीकएंड पर इसने अच्छा प्रदर्शन किया है। रविवार को इसने 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शनिवार को इसका कलेक्शन 2.25 करोड़ रुपये था। शुक्रवार को इसने 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले दिन इसने 42 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म का टोटल कलेक्शन 7.32 करोड़ रुपये हो गया है।
3 of 6
दादी की शादी
- फोटो : इंस्टाग्राम
'दादी की शादी'
कपिल शर्मा और नीतू कपूर की अदाकारी से सजी फिल्म ‘दादी की शादी’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले दिन इसका कलेक्शन अच्छा नहीं रहा। वीकएंड पर इसने अच्छा प्रदर्शन किया। रविवार को फिल्म ने 1.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन इसकी कमाई 1.15 करोड़ रुपये हो गई। ओपनिंग डे पर इसका कलेक्शन 60 लाख रुपये रहा। इसका कुल कलेक्शन 3.45 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
‘राजा शिवाजी’ का पहला टीजर लुक रिलीज
- फोटो : इंस्टाग्राम@riteishd
'राजा शिवाजी' की कमाई
छत्रपति शिवाजी की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'राजा शिवाजी' एक मई को रिलीज हुई। वीकएंड पर इसके कलेक्शन में उछाल आया है। रविवार को इसने 6.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शनिवार को इसने 5.60 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं शुक्रवार को इसकी कमाई 3.20 करोड़ रुपये थी। इसका टोटल कलेक्शन 68.25 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें जेनेलिया डिसूजा, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, सलमान खान और विद्या बालन हैं।
विज्ञापन
5 of 6
एक दिन ट्रेलर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
'एक दिन' का कलेक्शन
साई पल्लवी और जुनैद खान की अदाकारी से सजी फिल्म 'एक दिन' ने रविवार को सिर्फ 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। शनिवार को इसने 9 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म की कमाई शुरू से ही कम रही है। यह बॉक्स ऑफिस की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है। 10 दिनों में इसका कुल कलेक्शन 4.24 करोड़ रुपये हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।