{"_id":"66b0bff8d332cf659d0edc85","slug":"kritika-malik-offered-bigg-boss-18-family-seen-discussing-in-new-vlog-details-inside-2024-08-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kritika Malik: क्या बिग बॉस 18 में दिखेंगी कृतिका? नए व्लॉग में शो पर चर्चा करता नजर आया मलिक परिवार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kritika Malik: क्या बिग बॉस 18 में दिखेंगी कृतिका? नए व्लॉग में शो पर चर्चा करता नजर आया मलिक परिवार
बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का समापन हो चुका है। इस शो के खत्म होने के बाद भी अरमान मलिक का परिवार चर्चा में बना हुआ है। हालिया सीजन में अरमान मलिक, पायल मलिक और कृतिका मलिक के समीकरण ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। शो खत्म होने के बाद अब ऐसा लग रहा है कि कृतिका को बिग बॉस 18 में प्रतिभाग करने की पेशकश की गई है। मलिक परिवार के नए व्लॉग के बाद से ही इस बात को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
हाल ही में मलिक व्लॉग्स यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा किया गया, जिसमें बिग बॉस सीजन 18 में कृतिका मलिक के भाग लेने की खबर पर चर्चा की गई। व्लॉग में, पायल बताती नजर आ रही हैं कि कृतिका मलिक को रियलिटी शो के आगामी सीजन में भाग लेने की पेशकश की गई है।
3 of 5
मलिक व्लॉग्स
- फोटो : यूट्यूब
पायल मलिक ने कहा, "बिग बॉस 18 में गोलू (कृतिका) जा रही है। उन्हों ऑफर आ गया है।" इसके बाद व्लॉग में सभी खुशी से नाचने लगे। पायल ने वीडियो में आगे कहा, "पर गोलू नहीं जा रही है। गोलू को मैंने बोला है तू घर पर रह आई 40 दिन, मैं चली जाती हूं। पर ये मुझे जाने नहीं दे रही है।, लेकिन कोई बात नहीं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मलिक व्लॉग्स
- फोटो : यूट्यूब
इसके बाद कृतिका ने कहा, "मैं तुझे वहां पर ऐसे दुखी नहीं देख सकती। बिग बॉस मैं मैं जाऊंगी। मुझे बहुत अच्छा लगता है जब वह मेरा नाम बुलाते हैं।" बिग बॉस ओटीटी 3 की बात करें तो शो में मलिक परिवार के तीनों सदस्य ने एंट्री की थी। पायल शो से सबसे पहले बाहर हो गई थीं।
विज्ञापन
5 of 5
मलिक व्लॉग्स
- फोटो : यूट्यूब
इसके बाद फिनाले से ठीक पहले अरमान भी घर से निकल गए थे। वहीं, कृतिका टॉप 5 में शामिल थीं और टॉप 4 में पहुंचने से पहले ही बाहर हो गई थीं। इस शो को सना मकबूल ने अपने नाम किया है। बिग बॉस 18 को लेकर बीते कई दिनों से तरह तरह के दावे सामने आ रहे हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी तक कुछ भी कन्फर्म नहीं हुआ है।
Zayed Khan: 'यह उनकी पसंद थी और जो होना था, वह हो गया', ऋतिक के साथ अपने रिश्ते पर बोले जायद खान
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।