साउथ सुपरस्टार धनुष और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों 'कुबेर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित 'कुबेर' कॉलीवुड निर्देशक धनुष और टॉलीवुड स्टार नागार्जुन के बीच पहला सहयोग है। फिल्म में रश्मिका मंदाना मुख्य नायिका की भूमिका में हैं। वहीं अब फिल्म के निर्माताओं ने आज धनुष के जन्मदिन पर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है।
Kubera: धनुष के जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा तोहफा, 'कुबेर' के निर्माताओं ने जारी किया अभिनेता का नया पोस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनुष की आगामी फिल्म 'कुबेर' के निर्माताओं ने आज 28 जुलाई को उनके 41वें जन्मदिन पर अभिनेता का एक नया पोस्टर जारी किया। फिल्म से उनका पहला लुक मार्च 2024 में जारी किया गया था। धनुष अपनी आने वाली फिल्म 'कुबेर' के नए पोस्टर में थोड़े अव्यवस्थित नजर आए। इसे शेयर करते हुए प्रोडक्शन हाउस श्री वेंकटेश्वर सिनेमा एलएलपी एक्स हैंडल ने लिखा, 'शानदार धनुष सर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। फिल्म में और भी बेहतरीन प्रदर्शन और अविस्मरणीय पल देखने को मिलेंगे।'
Happy Birthday to the phenomenal @dhanushkraja sir! Here's to more groundbreaking performances and unforgettable moments in #SekharKammulasKubera! ❤️🔥
King @iamnagarjuna @iamRashmika @sekharkammula @jimSarbh @Daliptahil @ThisIsDSP @AsianSuniel @SVCLLP @amigoscreation @AdityaMusic pic.twitter.com/2UiPqNbFcg
'कुबेर' धनुष की 51वीं फिल्म है। मार्च में इसकी घोषणा की गई थी। कैप्शन में लिखा था, 'महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर हम कुबेर का पहला लुक और मोशन पोस्टर जारी कर रहे हैं। जल्द ही इस आदमी को सिनेमाघरों में धमाल मचाते हुए देखें।' फिल्म इस साल की शुरुआत में फ्लोर पर आई थी। धनुष के अलावा 'कुबेर' में रश्मिका मंदाना, नागार्जुन, संदीप किशन और अन्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
सुनील नारंग और पुष्कर राम मोहन राव द्वारा निर्मित 'कुबेर' में संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है और सिनेमैटोग्राफी निकेथ बोम्मी ने की है। प्रोडक्शन डिजाइनर रामकृष्ण सब्बानी और मोनिका निगोत्रे तकनीकी दल का हिस्सा हैं। इस फिल्म के जरिए निर्देशक शेखर कम्मुला और धनुष पहली बार साथ काम कर रहे हैं। 'कुबेर' शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित एक बहुभाषी फिल्म है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में नागार्जुन एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा सकते हैं। 'कुबेर' निर्देशक शेखर कम्मुला की धनुष के साथ पहली फिल्म है। रिपोर्ट्स के अनुसार निर्माता फिल्म को दिसंबर 2024 में रिलीज करने का लक्ष्य बना रहे हैं। इस साल धनुष 'कैप्टन मिलर' का हिस्सा थे। इस साल की उनकी दूसरी फिल्म 'रायन' 26 जुलाई को रिलीज हुई। यह फिल्म अब भारत में 50 करोड़ रुपये की कमाई के करीब पहुंच रही है। यह दुनिया भर में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।