मोहनलाल की फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ 100 करोड़ रुपये के कलेक्शन से 71 लाख रुपये की दूरी पर है। 180 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म रिलीज के 12वें दिन सौ करोड़ का कलेक्शन नहीं कर पाई है। आइए जानते हैं फिल्म ने 12वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
L2 Empuraan Collection: 100 करोड़ से चंद लाख की दूरी पर ‘एल 2 एम्पुरान’, जानिए 12वें दिन किया कितना कलेक्शन
L2 Empuraan Box Office Collection: मोहनलाल की फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ 100 करोड़ रुपये के कलेक्शन से बस चंद लाख रुपये की दूरी पर है। आइए जानते हैं 12वें दिन फिल्म ने कुल कितना कलेक्शन किया?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वें दिन का कलेक्शन
पृथ्वीराज सुकुमारन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ ने शुरुआत तो अच्छी की थी, लेकिन फिल्म अपने बड़े बजट के चलते डगमगाती नजर आई। 21 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ शुरुआत करने वाली फिल्म दूसरे दिन 11 करोड़ के कलेक्शन पर सिमट गई। पहले सप्ताह में फिल्म ने 88.25 करोड़ का कलेक्शन किया। 12वें दिन की कमाई की बात करें तो इसने अब तक 0.94 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
‘एल 2 एम्पुरान’ का कुल कलेक्शन
फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक बॉक्स ऑफिस से 99.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। उम्मीद है कि फिल्म आज देर रात तक 100 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है। फिल्म का मुकाबला सलमान खान की ‘सिकंदर’ से है और यह अच्छी खासी टक्कर दे रही है। हाल ही में सलमान खान की ‘सिकंदर’ सौ करोड़ रुपये के कलेक्शन का आंकड़ा पार किया है।
किस दिन किया कितना कलेक्शन
| दिन | कलेक्शन (करोड़ रुपये में) |
| पहला दिन | 21 |
| दूसरा दिन | 11.1 |
| तीसरा दिन | 13.25 |
| चौथा दिन | 13.65 |
| पांचवां दिन | 11.15 |
| छठा दिन | 8.55 |
| सातवां दिन | 5.65 |
| आठवां दिन | 3.9 |
| नौवां दिन | 2.9 |
| दसवां दिन | 3.35 |
| ग्यारहवां दिन | 3.85 |
| बारहवां दिन | 0.94 अब तक |
| कुल कलेक्शन | 99.29 |
विवादों में भी ‘एल 2 एम्पुरान’
फिल्म पिछले कुछ दिनों से विवादों में भी घिरी है। केरल बीजेपी के नेताओं का आरोप है कि इस फिल्म में गुजरात दंगों की घटना को तोड़-मरोड़कर दिखाया गया है। ऐसे में मोहनलाल की फिल्म का राजनीतिक स्तर पर विरोध हो रहा है।