फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   border 2 varun dhawan honoured meet PVC Hoshiar Singh Dahiya wife Smt Dhano Devi his son Colonel Sushil Kumar

वरुण धवन ने की पीवीसी होशियार सिंह दहिया की पत्नी और बेटे से मुलाकात, शेयर की तस्वीरें, लिखा इमोशनल नोट

Mon, 12 Jan 2026 03:17 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 12 Jan 2026 03:17 PM IST
सार

Border 2 Varun Dhawan Meets PVC Hoshiar Singh Dahiya Family: वरुण धवन फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आएंगे। यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होगी। आज वरुण ने सोशल मीडिया हैंडल पर पीवीसी होशियार सिंह दहिया के परिवार से हुई मुलाकात की कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं।

विज्ञापन
border 2 varun dhawan honoured meet PVC Hoshiar Singh Dahiya wife Smt Dhano Devi his son Colonel Sushil Kumar
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

वरुण धवन ने फिल्म 'बॉर्डर 2' में कर्नल होशियार सिंह दहिया की भूमिका निभाई है। वरुण ने पीवीसी होशियार सिंह दहिया की पत्नी श्रीमती धनो देवी और उनके बेटे कर्नल सुशील कुमाल दहिया से हुई मुलाकात की। जिसकी कुछ खास तस्वीरें वरुण ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। इसके साथ ही वरुण ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है।

विज्ञापन

वरुण का पोस्ट
वरुण धवन ने आज इंस्टाग्राम पर पीवीसी होशियार सिंह दहिया की पत्नी श्रीमती धनो देवी और उनके बेटे कर्नल सुशील कुमार दहिया के साथ हुई मुलाकात की खास तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ वरुण ने कैप्शन लिखा, 'मुझे PVC होशियार सिंह दहिया की पत्नी श्रीमती धनो देवी जी और उनके बेटे कर्नल सुशील कुमार दहिया से मिलकर बहुत सम्मान मिला। उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उनका आशीर्वाद पाना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मैं सचमुच बहुत-बहुत आभारी हूं। जय हिंद।' वरुण के इस पोस्ट पर निधि दत्ता और मनीष पॉल ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)


विज्ञापन
विज्ञापन

'बॉर्डर 2' में वरुण का रोल
इन दिनों वरुण धवन फिल्म 'बॉर्डर 2' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में वरुण कर्नल होशियार सिंह दहिया की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में पराक्रम दिखाया था। यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

विज्ञापन

किस बारे में है फिल्म 'बॉर्डर 2'?
'बॉर्डर 2' 1997 की आइकॉनिक फिल्म 'बॉर्डर' का आध्यात्मिक सीक्वल है, जो 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है। यह 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की अनकही कहानियों पर आधारित है, जिसमें सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार हैं, जो देशभक्ति और भारतीय सेना के शौर्य को दिखातीे है।

यह भी पढ़ें: साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'चीकाटिलो' का ट्रेलर रिलीज, पॉडकास्टर की भूमिका में दिखा शोभिता धुलिपाला का बेखौफ अंदाज...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed