{"_id":"671b30a5ff9f1302650fe877","slug":"laapataa-ladies-actress-pratibha-ranta-opens-up-on-praying-for-an-oscar-this-diwali-for-the-film-2024-10-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Laapataa Ladies: 'लापता लेडीज' के ऑस्कर जीतने की प्रार्थना कर रही हैं 'जया', स्टेज पर जाने के लिए हैं उत्साहित","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Laapataa Ladies: 'लापता लेडीज' के ऑस्कर जीतने की प्रार्थना कर रही हैं 'जया', स्टेज पर जाने के लिए हैं उत्साहित
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:16 AM IST
सार
Pratibha Ranta on Oscar: प्रतिभा रांटा ने अपनी दिवाली की यादों और योजनाओं के बारे में बताया, कि कैसे यह साल लापता लेडीज और हीरामंडी के कारण खास रहा। इसके साथ ही अभिनेत्री ने ऑस्कर जीतने की अपनी इच्छा के बारे में भी बताया है।
विज्ञापन
1 of 5
प्रतिभा रांटा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' ने सिनेमाघरों में भले ही बहुत शानदार प्रदर्शन नहीं किया। मगर, ओटीटी पर रिलीज होने के बाद फिल्म की तारीफों का सिलसिला थम नहीं रहा। यह फिल्म ऑस्कर में भारत की ऑफिशियल एंट्री के तौर पर भेजी गई। फिल्म के मुख्य किरदारों का जीवन कैसे इन कुप्रथाओं के कारण मुश्किल में पड़ जाता है, इसी विषय के ईद-गिर्द फिल्म की कहानी घूमती है। अब हाल ही में, फिल्म में 'जया' की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री प्रतिभा रांटा ने फिल्म के ऑस्कर जीतने की अपनी इच्छा जाहिर की है।
2 of 5
प्रतिभा रांटा
- फोटो : इंस्टाग्राम
दिवाली कैसे मनाती हैं प्रतिभा रांटा?
हाल ही में, एक साक्षात्कार में प्रतिभा रांटा ने बताया कि वह घर पर दिवाली कैसे मनाते हैं। अभिनेत्री ने कहा, "मेरे लिए दिवाली हमेशा से ही एक आध्यात्मिक अनुभव रहा है, क्योंकि मेरे दादा-दादी आध्यात्मिकता का अभ्यास करते हैं और उन्होंने मुझे चार साल की उम्र में पटाखे न जलाने के बारे में सिखाया गया था। उस दिन से, मैंने तय कर लिया कि अब से मेरी दिवाली उपहारों का आदान-प्रदान करने, सजने-संवरने और शायद अपने दोस्त के घर जाने पूजा करने के बारे में ही रहेगी।"
3 of 5
प्रतिभा रांटा
- फोटो : इंस्टाग्राम
परिवार के साथ मनाएंगी दिवाली
दिवाली पर घर जाने के प्लान को लेकर अभिनेत्री ने कहा, "मैंने तय किया था कि मैं दिवाली के लिए घर तब जाऊंगी जब मैं कुछ हासिल कर लूंगी। अब, मैं चाहती हूं कि मेरा परिवार मेरे साथ जश्न मनाने के लिए यहां आए। अगले साल के लिए, मैं पहले से ही यह सोच रही हूं कि मैं अपने दादा-दादी के साथ यहां दिवाली मनाऊं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतिभा रांटा
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्कर जीतने की इच्छा की जाहिर
फिल्म के ऑस्कर जीतने की इच्छा जाहिर करते हुए अभिनेत्री ने कहा,“इस दिवाली, मैं ऑस्कर के लिए थोड़ी ज्यादा प्रार्थना कर रही हूं। पर वो प्रार्थना तो मेरी रोज भी चलती रहती है। हर रात सोने से पहले, मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं। और अब मैंने एक और चीज मांगना शुरू कर दिया है।”
विज्ञापन
5 of 5
प्रतिभा रांटा
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टेज पर जाने का अनुभव करना चाहती हैं अभिनेत्री
अभिनेत्री ने आगे बताया कि जब यह खबर आई तो वह मीटिंग में थीं, और उन्हें बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। प्रतिभा ने कहा, “एक पल के लिए, मैं सोच में पड़ गई, क्या हुआ है? मुझे सच में इसे समझने में थोड़ा समय लगा। मैं अब उस दिन का इंतजार कर रही हूं जब हम वहां जाएंगे, और हम उस जगह खड़े होंगे। मैं उस पल का अनुभव करना चाहती हूं और हर बार जब मैं इसके बारे में सोचती हूं, तो मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।