Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Lal Salaam Rajinikanth put up banners posters and garlands outside the Theatre in Chennai on release
{"_id":"65c5b0e8bd55297451082de1","slug":"lal-salaam-rajinikanth-put-up-banners-posters-and-garlands-outside-the-theatre-in-chennai-on-release-2024-02-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lal Salaam: 'लाल सलाम' की रिलीज पर दुल्हन की तरह सजा सिनेमाघर, फैंस ने रजनीकांत के सम्मान में किया यह काम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Lal Salaam: 'लाल सलाम' की रिलीज पर दुल्हन की तरह सजा सिनेमाघर, फैंस ने रजनीकांत के सम्मान में किया यह काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 09 Feb 2024 10:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
लाल सलाम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के निर्देशन में बनी फिल्म 'लाल सलाम' आज रिलीज हो हई है। ये फिल्म सिनेमाघरों में आते ही धमाल मचा रही है। फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज के साथ ही फैंस को काफी उत्साहित कर दिया था। इस फिल्म में विक्रांत और विष्णु लीड रोल में हैं। रजनीकांत भी अपनी बेटी की फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगे। वहीं, आज फिल्म की रिलीज के अवसर पर फैंस ने सिनेमाघरों को थलाइवा के पोस्टर और मालाओं से सजा दिया है।
2 of 5
फिल्म- लाल सलाम
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'लाल सलाम' की रिलीज से पहले मेगास्टार रजनीकांत के प्रशंसकों ने चेन्नई के रोहिणी थिएटर के बाहर बैनर, पोस्टर और मालाएं लगाईं। यह दृश्य फिल्म में सुपरस्टार को देखने के लिए प्रशंसकों की दीवानगी को दर्शाते हैं। ऐश्वर्या रजनीकांत के निर्देशन में बनी फिल्म लाल सलाम में रजनीकांत ने एक खास भूमिका निभाई है।
3 of 5
लाल सलाम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक यूजर ने कमेंट किया, "थलाइवा, पोंगल ब्लॉकबस्टर लोड हो रहा है। रजनीकांत का एक्शन देखने लायक है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "थलाइवा इस पोंगल के लिए आ रहे हैं।" इससे पहले रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या, जिन्होंने फिल्म का निर्देशन किया है, ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'आपकी सभी के प्यार के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। आशा है कि आप सभी को फिल्म पसंद आएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लाल सलाम
- फोटो : social media
'लाल सलाम' में रजनीकांत एक कैमियो भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। फिल्म में विष्णु विशाल और विक्रांत मुख्य भूमिका में हैं। इसमें एआर रहमान का संगीत होगा। फिल्म का निर्देशन ऐश्वर्या रजनीकांत ने किया है। फिल्म का दिलचस्प ट्रेलर भी रिलीज हो चुका था और अब फिल्म प्रशंसकों का ध्यान खींच रहा है। फैंस भी फिल्म को सोशल मीडिया पर फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
लाल सलाम
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि यह फिल्म ऐश्वर्या रजनीकांत द्वारा निर्देशित है और 9 फरवरी, 2024 यानी को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। वहीं, कहा जा रहा है कि फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी। एडवांस बुकिंग के मामले में भी जबर्दस्त कलेक्शन देखने को मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।