{"_id":"66b330f4bcc34161000607c5","slug":"life-hill-gayi-actress-kusha-kapila-shared-her-mother-faced-majorly-challenges-after-her-divorce-2024-08-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kusha Kapila : जोरावर से तलाक को लेकर बोलीं कुशा कपिला, उनसे ज्यादा मां को झेलनी पड़ी चुनौतियां","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kusha Kapila : जोरावर से तलाक को लेकर बोलीं कुशा कपिला, उनसे ज्यादा मां को झेलनी पड़ी चुनौतियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Wed, 07 Aug 2024 02:02 PM IST
सार
कुशा कपिला एक जानी-मानी कॉमेडियन, अभिनेत्री और सोशल मीडिया सेलिब्रेटी हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ी रहती हैं। बीते कुछ महीनों में उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कुशा कपिला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कुशा कपिला एक जानी-मानी कॉमेडियन, अभिनेत्री और सोशल मीडिया सेलिब्रेटी हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ी रहती हैं। बीते कुछ महीनों में उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए हैं। इन दिनों वह अपनी अगली वेब सीरीज लाइफ हिल गई को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। इस बीच उन्होंने जोरावर सिंह अहलूवालिया से अपने तालाक को लेकर भी बात की है।
2 of 5
कुशा कपिला
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते कुछ महीनों कुशा, एक रोस्ट शो में उनके ऊपर किए गए जोक्स की वजह से भी वह काफी चर्चे में रहीं। हाल में ही फीवर एफएम के साथ एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंंने तलाक के बाद अपने अनुभवों को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि समाज महिलाओं के प्रति कितना कठोर हो सकता है, ये उन्हें तलाक के बाद पता लगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान उनकी मां को उनसे भी ज्यादा चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
3 of 5
कुशा कपिला
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने अपने आप को किसी की राय से काफी दूर कर लिया था, लेकिन उनकी मां को रिश्तेदारों और समाज से बात करनी पड़ती थी। उन्हें लोगों की राय का सामना करना पड़ता था। कुशा ने कहा कि यह दुनिया की सच्चाई है, जितनी भी प्रगति हो जाए या होने की हम उम्मीद कर लें, कुछ चीजें लगभग वैसे ही रह जाती हैं।
Game Changer Update: राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर आया बड़ा अपडेट, प्रशंसक हुए उत्साहित
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कुशा कपिला
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा इंटरनेट सेलिब्रेटी होने को लेकर भी उन्होंने बात की। उन्होंने कहा,”यदि आपने अपनी दुनिया और जीवन को बहुत से लोगों के लिए खोल दिया है, तो आप नहीं सोच सकते की अगले पल आपके साथ क्या होने वाला है।” इसके अलावा उन्होंने कहा,”आपको लेकर तरह-तरह की धारणाएं बनाई जाएंगी। लोग आपकी तरफ से स्पष्टीकरण भी देंगे, फिर आपको लगेगा कि अब मैं किस बात की सफाई दूं।” बता दें कि पिछले साल अभिनेत्री ने शादी के छह साल बाद तलाक ले लिया था।
Chandu Champion: आईएफएफएम 2024 में 'चंदू चैंपियन' का जश्न मनाएंगे कार्तिक आर्यन, कबीर खान भी रहेंगे मौजूद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।