फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Junaid Khan: जो बात बोलने से पूरी इंडस्ट्री कतराती है जुनैद ने कह दी खुलेआम, कहा- मुझे मेरे परिवार…

Sun, 02 Feb 2025 08:33 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 02 Feb 2025 08:33 AM IST
सार

Junaid Khan: जुनैद खान अपनी आगामी फिल्म ‘लवयापा’ से बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रहे हैं। इस बीच जुनैद ने इस बात को स्वीकार किया कि उन्हें फिल्मों में उनके परिवार की वजह से लिया गया। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?
 

विज्ञापन
Loveyapa star Junaid Khan admits he got movies because of aamir khan and family he belongs
जुनैद खान - फोटो : ट्विटर

आमिर खान के बेटे जुनैद खान बॉलीवुड में बड़े पर्दे पर डेब्यू के लिए तैयार हैं। साल 2024 में उन्होंने ओटीटी फिल्म ‘महाराजा’ अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। अब वह खुशी कपूर के साथ ‘लवयापा’ में नजर आएंगे। जुनैद खुद को अपने पिता की ही तरह सोशल मीडिया से भी दूर रखते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उन्हें उनके परिवार की वजह से भी कास्ट किया जाता है। 

Loveyapa star Junaid Khan admits he got movies because of aamir khan and family he belongs
जुनैद खान - फोटो : ट्विटर

सोशल मीडिया से भी दूर रहते हैं जुनैद
आमिर खान के बेटे जुनैद को तब तक कोई नहीं जानता था, जब तक उन्होंने ‘महाराजा’ से फिल्मी दुनिया में कदम नहीं रखा। उन्होंने खुद को सोशल मीडिया से भी दूर रखा और बहुत निजी तरीके से जीवन को बिताया। बावजूद इसके उन्हें फिल्मों के लिए कास्ट किया। 


यह खबर भी पढ़ें: Sonam Kapoor: दिवंगत फैशन डिजाइनर रोहित बल को याद कर रैंप पर रो पड़ीं सोनम कपूर, 'गुड्डा' को दी श्रद्धांजलि
Loveyapa star Junaid Khan admits he got movies because of aamir khan and family he belongs
जुनैद खान - फोटो : इंस्टाग्राम @jaideepahlawat

परिवार की वजह से मिला काम
हाल ही में जुनैद ने रेडियो नशा से बात करते हुए खुद को मिले प्रिविलेज को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार की विरासत उन्हें काम दिलाने में अहम भूमिका निभाती है। जुनैद ने कहा, "यह भी एक प्रिविलेज है। निर्माता बिना किसी पब्लिक प्रजेंस के भी मुझे कास्ट कर लेते हैं। बहुत से अभिनेताओं के पास यह नहीं है। यह पूरी तरह से उस परिवार की वजह से है जिससे मैं आता हूं।" इसके अलावा अभिनेता ने कहा कि किसी ने भी उनके काम के बारे में कुछ भी नकारात्मक नहीं कहा है और अगर उन्होंने कहा भी है, तो उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, क्योंकि वह सोशल मीडिया पर नहीं हैं। 


यह खबर भी पढ़ें: Saturday Box Office: 'देवा' पर फिर भारी पड़ी 'स्काई फोर्स', बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा 'इमरजेंसी'-'गेम चेंजर' का हाल
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Loveyapa star Junaid Khan admits he got movies because of aamir khan and family he belongs
खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor

खुशी कपूर ने भी मानी प्रिविलेज की बात
जुनैद की को-स्टार खुशी कपूर भी उनके साथ शामिल हुईं और उन्होंने खुद को मिले प्रिविलेज को भी स्वीकार किया। बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी ने कहा कि उनके पास बहुत कुछ है जिसके लिए वह आभारी हैं। इसलिए, वह किसी भी चीज के बारे में शिकायत नहीं करना चाहतीं। अभिनेत्री ने कहा, "मैं जहां हूं, खुश हूं।"

विज्ञापन
Loveyapa star Junaid Khan admits he got movies because of aamir khan and family he belongs
लवयापा - फोटो : इंस्टाग्राम- @khushikapoor

‘लवयापा’ स्टार कास्ट
जुनैद और खुशी की फिल्म ‘लवयापा’ का निर्देशन चंदन ने किया है, यह साल 2022 की तमिल हिट फिल्म ‘लव टुडे’ की रीमेक है। इन दोनों के अलावा फिल्म में आशुतोष राणा, ग्रुशा कपूर, तनविका परलीकर, कीकू शारदा, देवीशी मंडन, आदित्य कुलश्रेष्ठ, निखिल मेहता, जेसन थाम, यूनुस खान, युक्तम खोलसा और कुंज आनंद कलेश जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म 7 फरवरी 2025 को बड़े पर्दे रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed