{"_id":"689cb2e83d0ec600660b4813","slug":"mahavatar-narsimha-day-20-box-office-collection-wednesday-total-earning-2025-08-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahavatar Narsimha: 20वें दिन भी ‘महावतार नरसिम्हा’ की कमाई नहीं हुई कम, जल्द 200 करोड़ क्लब में होगी शामिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mahavatar Narsimha: 20वें दिन भी ‘महावतार नरसिम्हा’ की कमाई नहीं हुई कम, जल्द 200 करोड़ क्लब में होगी शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Wed, 13 Aug 2025 09:15 PM IST
सार
Movie Mahavatar Narsimha Day 20: ‘महावतार नरसिम्हा’ को आज सिनेमाघरों में 20वां दिन है। इस फिल्म ने आज यानी बुधवार को करोड़ों में कमाई की है। जल्द ही यह 200 करोड़ क्लब में भी शामिल होगी।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'महावतार नरसिम्हा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
‘महावतार नरसिम्हा’ का कलेक्शन वीक डेज पर भी बढ़िया है। 20वें दिन ‘महावतार नरसिम्हा’ ने कितना कलेक्शन किया है? साथ ही इस फिल्म ने रोमांटिक मूवी ‘सैयारा’ को भी कमाई के मामले में आज यानी बुधवार को पीछे छोड़ दिया है। इसने ‘सैयारा’ से कितनी ज्यादा कमाई की? जानिए।
2 of 5
फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
20वें दिन ‘महावतार नरसिम्हा’ का कलेक्शन
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने 20वें दिन 3.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म की कुल कमाई भी 184.12 करोड़ रुपये हो चुकी है। महज 4 करोड़ रुपये में बनीं यह फिल्म जल्द ही 200 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।
3 of 5
'महावतार नरसिम्हा'
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
बुधवार को ‘सैयारा’ से बेहतर कमाई
फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने आज यानी बुधवार को ‘सैयारा’ से अच्छी कमाई की है। ‘सैयारा’ को आज थिएटर में 27वां दिन है। इस फिल्म ने बुधवार को 96 लाख रुपये का कलेक्शन ही किया है। इस तरह आज कमाई के मामले में ‘महावतार नरसिम्हा’ ने बाजी मार ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'महावतार नरसिम्हा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्यों पसंद आ रही है दर्शकों को फिल्म
‘महावतार नरसिम्हा’ की कहानी ईश्वर के प्रति हमारी आस्था और विश्वास को मजबूत करती है। इस फिल्म में विष्णु भगवान के चौथे अवतार नरसिंह भगवान की कहानी है। भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए वह अवतार लेते हैं। फिल्म एनिमेटेड वर्जन में बनी है, लेकिन इसमें दिखाया गया एक्शन, म्यूजिक और स्टोरी टेलिंग दर्शकों को काफी भा गई है। यही कारण है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कलेक्शन कर रही है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'महावतार नरसिम्हा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
आगे भी बनेंगी इस फिल्म की सीरीज
‘महावतार नरसिम्हा’ के मेकर्स इस सीरीज को आगे बढ़ाने वाले हैं। साल 2027 से लेकर 2037 तक इस सीरीज की कई फिल्में दर्शकों को देखने को मिलेंगी। इस भगवान विष्णु के 10 अवतारों की कहानी को दिखाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।