फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Namrata Shirodkar: महेश बाबू-नम्रता की बेटी सितारा का बना फेक अकाउंट, अभिनेत्री ने पोस्ट साझा कर दी चेतावनी

Sat, 10 Feb 2024 10:30 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 10 Feb 2024 10:30 AM IST
सार

नम्रता शिरोडकर ने अपने पोस्ट के कैप्शन में अपनी बेटी के आधिकारिक अकाउंट को भी टैग किया और फैंस को बताया कि उनकी बेटी का इंस्टाग्राम पर यह एकमात्र अकाउंट है।

विज्ञापन
Mahesh Babu Wife Namrata Shirodkar Warns People About Daughter Sitara Fake Instagram Account Cops Launch Probe
महेश बाबू-नम्रता शिरोडकर, सितारा - फोटो : सोशल मीडिया

सुपरस्टार महेश बाबू और उनकी पत्नी और अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर ने अपने फैंस और फॉलोअर्स को अपनी बेटी सितारा के फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर चेतावनी दी है। आज शनिवार, 10 फरवरी को नम्रता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक आधिकारिक बयान साझा किया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी साइबर अपराध की जांच कर रहे हैं और सितारा का फेक अकाउंट बनाने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया जाएगा।

Mahesh Babu Wife Namrata Shirodkar Warns People About Daughter Sitara Fake Instagram Account Cops Launch Probe
सुपरस्टार महेश बाबू की बेटी सितारा - फोटो : Instagram

नम्रता शिरोडकर ने अपने पोस्ट में कह भी जानकारी दी कि अज्ञात यूजर सितारा बनकर अन्य यूजर्स को ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट के लिंक भी साझा कर रहा है। उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में अपनी बेटी के आधिकारिक अकाउंट को भी टैग किया और फैंस को बताया कि उनकी बेटी का इंस्टाग्राम पर यह एकमात्र अकाउंट है। महेश बाबू की पत्नी और अभिनेत्री नम्रता ने अपने फॉलोअर्स से यह भी अनुरोध किया कि वे उनके आधिकारिक अकाउंट के अलावा किसी अन्य अकाउंट पर भरोसा नहीं करें। 

Humraaz 2: बॉबी-अक्षय के साथ 'हमराज 2' में नजर आएंगी अमीषा पटेल? फिल्म के सीक्वल पर कही ये बात

Mahesh Babu Wife Namrata Shirodkar Warns People About Daughter Sitara Fake Instagram Account Cops Launch Probe
महेश बाबू-नम्रता शिरोडकर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने कहा, 'माधापुर पुलिस ने टीम जीएमबी के संबंध में साइबर अपराध की एक घटना के बारे में चेतावनी जारी की है। इसमें इंस्टाग्राम पर सितारा घट्टमनेनी का फेक अकाउंट शामिल है। एक अज्ञात उपयोगकर्ता धोखाधड़ी से उनके रूप में खुद को पेश कर रहा है। साथ ही बिना सोचे-समझे उपयोगकर्ताओं को व्यापार और इन्वेस्टमेंट के लिंक भेज रहा है। अधिकारी जनता से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट करने का आग्रह कर रहे हैं।' 

View this post on Instagram

A post shared by Namrata Shirodkar (@namratashirodkar)

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh Babu Wife Namrata Shirodkar Warns People About Daughter Sitara Fake Instagram Account Cops Launch Probe
महेश बाबू-नम्रता शिरोडकर, सितारा - फोटो : social media

पोस्ट में आगे कहा गया, 'भविष्य में होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए इसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं। जनता को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन किसी भी वित्तीय सलाह को लेने से पहले सेलिब्रिटी अकाउंट की प्रामाणिकता को चेक करें।'

विज्ञापन
Mahesh Babu Wife Namrata Shirodkar Warns People About Daughter Sitara Fake Instagram Account Cops Launch Probe
अपने बच्चों के साथ महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक सोशल मीडिया यूजर की महेश बाबू की बेटी सितारे के इस फर्जी अकाउंट पर नजर पड़ी और उसने इसके बारे में साइबर क्राइम अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद तुरंत ही पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी। 

TBMAUJ Day 01 Collection: ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ तक पहुंचा शाहिद की फिल्म का कलेक्शन, शनि की चाल पर सबकी नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed